बिना मास्क घूमना पड़ रहा भारी..200 लोगों पर पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
बिलासपुर—- 22 सितम्बर से लाकडाउन के बाद पुलिस महकमा शासन के दिशा निर्देशों को नहीं मानने वालो पर तेजी से कार्रवाई कर रही है। जानकारी देते चलें कि पुलिस और निगम प्रशासन शासन और कलेक्टर आदेश को नहीं मानने वालों पर सख्त कदम उठा रही है।
 
          इसी क्रम में आज पुलिस और निगम प्रशासन ने शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों को नहीं मानने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। बताते चलें कि बिलासपुर निगम क्षेत्र में बढ़ते कोरोना प्रकोप के मद्देनजर 22 सितम्बर से एक सप्ताह के लिए लागूडाउन का एलान किया है। कलेक्टर ने सख्त निर्देश भी दिया है कि शासन के दिशा निर्देशों नहीं मानने वालों सख्त कार्रवाई होगी। साथ ही बिना वजह घर से निकलने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा। 
 
               गुरूवार को जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस शहर का  लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। मुख्य चौक चौराहों में चेकिंग पॉइंट्स बनाकर लोगों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने इस दौरान लगभग 200 लोगों के खिलाफ बिना मास्क घूमते पाए जाने पर चालानी कार्रवाई की है। 

 

Join Our WhatsApp Group Join Now
TAGGED:
close