बिरकोना खूनी संघर्ष में 3 लोग गंभीर…एक की हालत नाजुक…स्कार्पियों में आए थे आरोपी

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

IMG-20170629-WA0003बिलासपुर— बिरकोना स्थित दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष के लिए जिम्मेदार कोनी पुलिस ने तीन लोगों को धरदबोचा है। थाना प्रभारी ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही फरारी काटने वालों को भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के अनुसार प्रारम्भिक पूछताछ में खूनी संघर्ष का कारण पुराने झगड़ा है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बिरकोना में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष का स्थानीय लोग गवाह बने। जानकारी के अनुसार कुछ लोग 11 बजे के बाद तीन स्कार्पियो में कुछ लोग सवार होकर आये।  घर में घुसकर बच परिवार पर तलवार, राड़, लाठी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में परिवार के कई सदस्यों गंभीर चोट पहुंची है। घटना की सूचना लगते ही मौके पर कोनी पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने तीन लोगो को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मारपीट के बाद फरार अन्य आरोपियो की तलाश की जा रही है।

                  स्थानीय लोगों के अनुसार करीब पन्द्रह दिन पहले बिरकोना निवासी संदीप और राकेश बुच परिवार के साथ सीपत स्थित टेकर गांव बारात गए। बारात सरकंडा थाना क्षेत्र के जलसो रवाना हुई थी। बारात में मोपका के राम सागर वर्मा का परिवार भी शामिल था। शादी कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर बुच और वर्मा परिवार के बीच विवाद हो गया। विवाद जुबानी जंग से हाथापाई तक पहुंच गयी। लेकिन लोगों के बीच बचाव के बाद मामले को शांत कराया गया।

                                    बाद में दोनो परिवार अपने घर आ गया। लोगों ने बताया कि मोपका निवासी रामसागर वर्मा विवाद को नहीं भूला। उसने बदला लेने का मन बना लिया। रामसागर वर्मा आज दोपहर अपने तीन स्कार्पियों में सवार होकर अपने साथी ननका वर्मा, मिठ्ठू यादव, सोनू वर्मा, लालू वर्मा और नारद वर्मा के साथ बिरकोना आया। इसके अलावा स्कार्पियों में अन्य लोग भी थे। सभी ने एक साथ बच परिवार पर हमला कर दिया। घटना में संदीप बच को गंभीर चोट  पहुंची है। इसके अलावा संदीप की पत्नी  रूखमणी बच, पिंकी बच और प्रभा बच को भी मारपीट के दौरान चोट आयी है।

मामले की खबर लगते ही ग्रामीणों ने कोनी थाने को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची गयी। इस बीच मारपीट के आरोपी भागने कामयाब हो गये। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल से ननका वर्मा, लालू वर्मा और नारद वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस ने धारा 147, 148, 452, 323 और 506 बी का मामला दर्ज किया है।

कोनी थाना प्रभारी ने बताया कि मौके से गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने घायल संदीप बच, रुखमणी बच, पिंकी और प्रभा बच को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। संदीप बच की हालत नाजुक बतायी जा रही है।

close