बिलासपुर,बिल्हा,लोरमी,कोटा के रुझान , देखिये कौन है आगे

Shri Mi
2 Min Read

Madhya Pradesh Assembly Election 2018, Evm, Congress, Bjp,बिलासपुर।जिले की विधानसभा सीटो मे मतगणना जारी है।मिले रुझान के मुताबिक बिलासपुर मे कॉंग्रेस के शैलेश पाण्डेय को 46273 ,भाजपा के अमर अग्रवाल को 37884, जेसीसी के ब्रजेश साहू को 2762 वोट मिले है। बिल्हा मे भाजपा के धरमलल कौशिक को 37033 और कॉंग्रेस के राजेंद्र शुक्ल को 25275 और जेसीसी के सियाराम कौशिक को 15974 मत मिले है।बेलतरा मे बीजेपी के रजनीश सिंह सिंह को 44587 ,कॉंग्रेस के राजेंद्र साहू को 39954,जेसीसी के अनिलटाह को 33864 मत मिले है।मस्तूरी मे  भाजपा के कृष्णमूर्ति बांधी 38206 , कॉंग्रेस के दिलीप लहरिया को 31643 और बसपा के जयेन्द्र सिंह पाटले को 20811 वोट मिले है।मरवाही मे जोगी कॉंग्रेस के अजित जोगी को 72410 , भाजपा के अर्चना पोरते 27015 और कॉंग्रेस के  गुलाब सिंहराज 19236 वोट मिले है और कोटा मे जेसीसी की रेणु जोगी को 42541 और भाजपा के काशी साहू को 37817 और कॉंग्रेस के विभोर सिंह को 24759 मत मिले है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

तख्तपुर मे कॉंग्रेस की रश्मि सिंह को 12407,बीजेपी की हर्षिता पाण्डेय को 9510 और जेसीसी के संतोष कौशिक को 10112 वोट मिले है।लोरमी मे जोगी काँग्रेस के धर्मजीत सिंह को 32090 और भाजपा के तोखन साहू को 21561 और कॉंग्रेस के  सोनू चंद्राकार को 6411 मत मिले है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close