बिलासपुर आएंगे केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG_9974बिलासपुर—-पिछले दिनों नई दिल्ली स्थित पर्यावरण भवन में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से बिलासपुर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने केन्द्र से मिलने वाली योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  बिलासपुर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नेताओं ने दस सितम्बर को पर्यावरण भवन नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से मुलाकात की। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को लेकर समग्र विकास पर चर्चा हुई । केन्द्रीय मंत्री से मिलकर एल्डरमैन मकबूल अली और डॉ. अरूण पटनायक ने बताया कि बिलासपुर नगर विधायक और मंत्री अमर अग्रवाल अल्पसंख्यक समुदाय के हितों को लेकर काफी गंभीर हैं। उनके प्रयास से अल्पसंख्यक समुदाय के बीच बहुत कुछ काम किया जा रहा है।

                                  चर्चा के दौरान पटनायक और मकबूल ने केन्द्रीय मंत्री से शहर के बारे में आवश्यक जानकारी दी। मकबूल और पटनायक ने केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास को बिलासपुर आने का न्यौता भी दिया। केन्द्रीय मंत्री ने ना केवल न्यौता स्वीकार किया। बल्कि केन्द्रीय स्तर पर अल्पसंख्यक समुदाय को यथा संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

Share This Article
close