बिलासपुर कांग्रेस ने दी विनम्र श्रद्धांजलि…सीएम की माता जी को किया याद..कहा…ईश्वर श्री चरणों में देगा स्थान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read
 बिलासपुर— प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल की मांताजी के निधन के बाद प्रदेशवासियों ने शोक जाहिर किया है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि देकर शोक संतप्त परिवार के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
               बिलासपुर ज़िला और शहर कांग्रेस कमेटी ने जिला कार्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता श्रीमती बिंदेश्वरी बघेल की असमायिक निधन पर शोक प्रगट किया है। उपस्थित कांग्रेसियों ने अपनी संवेदनाएं जाहिर की। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव,विधायक शैलेष पांडेय, तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, शेख गफ्फार,प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय,प्रदेश सचिव आशीष सिंह ,महेश दुबे,पंकज सिंह ने बहुत बड़ी क्षति बताया है।
                            इस दौरान राम शरण यादव,कृष्ण कुमार यादव,विवेक बाजपेयी,रविंद्र सिंह,अर्जुन तिवारी,नेता प्रतिपक्ष शेखन्जिरुद्दीन,प्रवक्ता ऋषि पांडेय,सुभाष ठाकुर,अनिल सिंह चौहान ने कहा कि माता जी  लंबे समय से बीमार चल रही थीं। रामकृष्ण हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। माता जी को हमेशा उनके उदार स्वभाव के लिए याद किया जाएगा। उनके सत गुणों का ही कर्मफल है कि आज छत्तीसगढ़ का मुखिया के रूप में उनके पुत्र कमान संभाल रहे है। हमारी प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे।
close