बिलासपुर का नट्टू देहरादून में पकड़ाया..कुख्यात सूदखोर और जमीन माफिया गिरप्तार…लोगों को लगाया करोड़ों का चूना

BHASKAR MISHRA
6 Min Read

बिलासपुर— बिलासपुर पुलिस ने आदतन बदमाश और सूदखोर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल भगोड़े आरोपी बबला सिंह को देहरादून से गिरप्तार किया है। पारिजात एक्सटेंशन निवासी अमित ऊर्फ बबला सिंह पर धोखाधड़ी कर करोड़ों रूपए हड़पने का रिकार्ड है। जब तब लोगों ने शहर के विभिन्न थानों में आरोप भी दर्ज कराया है। बावजूद इसके बबला सिंह पुलिस से बच कर निकल जाता था। लगातार मिल रही शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ.एच.शेख ने अापराधिक गतिविधियों की जानकारी एकत्र करने के बाद आरोपी बबला सिंह को जल्द से जल्द पकड़ने का फरमान दिया। मामले की जिम्मेदारी एडिश्नल एसपी अर्चना झा और क्राइम ब्रांच डीएसपी प्रवीण चन्द्र राय को जिम्मेदारी दी गयी। एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने आज बताया कि उत्तराखण्ड पुलिस के सहयोग से आरोपी को देहरादून के एक लाज से गिरफ्तार किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    पत्रवार्ता में एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि बबला सिंह पर शहर के कमोबेश सभी थानों में धोखाधड़ी से लेकर विभिन्न प्रकार के अपराध दर्ज है। जांच पड़ताल के बाद वरिष्ठ पुलिस कप्तान आरिफ शेख ने बबला सिंह को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। पुलिस कप्तान को जानकारी मिली कि अारोपी उत्तराखण्ड स्थित देहरादून के एक लाज में दुबका हुआ है। स्थानीय पुलिस अधीक्षक से सम्पर्क कर आरोपी को धर दबोचा गया।

            अर्चना झा ने ने बताया कि  अमित ऊर्फ बबला पर चार मामले सिविल लाइन में जबकि सरकंडा और कोटा में धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

कूटरचना कर धोखाध़ड़ी

          अर्चना झा ने बताया कि अमित ऊर्फ बबला के खिलाफ साल 2015 और 2018 के धोखाधड़ी के एक मामले में प्रार्थी अरूण सिंह की तरफ से शिकायत सिविल लाइन में दर्ज की गयी थी। अरूण सिंह के साथ बबला और गवाह वैभव ने चालिस लाख का लेन देन का सौदा किया था। सौदा को पचास रूपए के स्टाम्प पर किया गया। विवाद होने पर शिकायत के बाद जांच पड़ताल से पता चला कि सौदा पचास की वजाय 20 रूपए के स्टाम्प हुआ था। पुलिस ने पाया कि बबला ने कूट रचना कर दस्तावेज तैयार किया है

नौकरी लगाने लिया दस लाख

               इसी तरह सिविल लाइन थाने में कोटमी सोनार निवासी कृपाल सिंह ने 420 का मामला बबला सिंह के खिलाफ दर्ज कराया।कृपाल ने बताया कि बबला नजदीकी रिश्तेदार है। कृपाल के अनुसार उसका भतीजा अतुल सिंह 2017 में फूड इंस्पेक्टर की परीक्षा दिया। मामले में बबला को बताया। बबला ने कहा कि उसका बड़े अधिकारियों से जान पहचान है। यदि दस लाख खर्च करे तो नौकरी लगवा देगा। कृपाल ने अपनी शिकायत में बताया कि खेत बेचकर 10 लाख रूपए बबला को दिया। लेकिन नौकरी नहीं मिली।

दो लाख देकर आठ लाख वसूला

             अर्चना झा ने यह भी बताया कि हरिश्चन्द्र सोनी ने 22 अगस्त 2018 को लिखित शिकायत कर बताया कि अमित सिंह ठाकुर से दो लाख रूपए उधार लिए। बाद में जमीन बेचकर व्याज के साथ 8 लाख रूपए लौटा भी दिया। बावजूद इसके बबला सिंह 6 लाख रूपए की मांग लगातार कर रहा है। अब बबला सिंह पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

करोड़ों रूपए वसूला…जमीन पर किया कब्जा

                        नेहरू नगर निवासी कपिल चौहान ने सिविल लाइन में शिकायत कर बताया कि अमित ऊर्फ बबला से 57 लाख रूपए उधारी लिया था। व्याज के साथ एक करोड़ रूपए लौटा भी चुका है। बावजूद इसके बबला सिंह ने उसकी भरारी और मंगला स्थित जमीन को धोखाधड़ी कर अपनी पत्नी रानू सिंह के नाम पर रजिस्ट्री करा लिया। इसकी भनक भी उसे नहीं लगी। जबकि बबला को व्याज समेत रूपए भी लौटा दिए हैं लेकिन जमीन लौटाने को तैयार नहीं है।

तीन लाख वसूला…लाखों की जमीन पर कब्जा

             अर्चना झा ने पत्रकारों को बताया कि बबला ने जोरापारा निवासी प्रकाश मिश्रा की करोंड़ों की जमीन को बिना भुगतान किए हड़प लिया है। मामले की शिकायत सरकंडा थाना में दर्ज है। इसी तरह मानसिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय राधे सिंह की शिकायत पर कोटा थाने में भी अमित के खिलाफ शिकायत दर्ज है। शिकायत के अनुसार मानसिंह ने बबला से 80 हजार रूपए उधार लिया था। व्याज समेत तीन लाख रूपए लौटाया। फिर भी रकम की मांग कर रहा है। प्रार्थी ने बताया कि बबला ने उसके खेत पर भी कब्जा कर लिया है।

                अर्चना झा ने कहा कि बहरहाल आरोपी को जेल भेज दिया है। पूरे प्रकरण में क्राइम ब्रांच एसआई प्रभाकर तिवारी,एएसआई हेमंत आदित्य, प्रधान आरक्षक अशोक चौरसिया, अनिल साहू आर.विकास यादव, विरेन्द्र साहू, मनोज बघेल और शकुन्तला साहू ने बबला के आरोपी की जांच और गिरफ्तारी जमकर मेहनत की है।

close