बिलासपुर का लंगड़ा आम ‘लखनऊ आम महोत्सव’ में बना राजा,आम महोत्सव में बिलासपुर को मिले तीन पुरस्कार

Shri Mi
2 Min Read

♦बिलासपुर का लंगड़ा आम ‘लखनऊ आम महोत्सव’ में बना राजा
♦आम महोत्सव में बिलसापुर को मिले तीन पुरस्कार
बिलासपुर-लखनऊ में आयोजित ‘आम महोत्सव-2019’ में बिलासपुर के आमों का दबदबा रहा। बिलासपुरबिलासपुर को आमों के बेहतरीन स्वाद और विजिबल क्वालिटी के लिये तीन पुरस्कार प्रदान किये गये। यहां के लंगड़ा आम प्रदर्शनी में सर्वाधिक लोगों ने पसंद किया। आम महोत्सव में बिलासपुर से डॉ अशोक अग्रवाल उड़नताल , शासकीय उद्यान पतगंवा पेंड्रा और एम एस परस्ते उद्यान अधीक्षक सरकंडा को पुरस्कृत किया गया। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल श्री राम नाईक ने विजेताओं को विभिन्न वर्गों में प्रशस्ति पत्र दिये। प्रदर्शनी में देशभर से सभी राज्यों ने आम की विभिन्न प्रजातियों को प्रदर्शित किया। जिनमें बिलासपुर का लंगड़ा आम प्रदर्शनी में सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र रहा।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

छत्तीसगढ़ राज्य की तरफ से आर के यादव उद्यान अधीक्षक ने प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों द्वारा आम का साईज, स्वाद और विजिबल क्वालिटी देखी गई। जिसमें बिलासपुर के लंगड़ा आम ने खूब वाहवाही बटोरी। आम महोत्सव में छत्तीसगढ़ की तरफ से आम की 25 किस्मों को प्रदर्शित किया गया। बिलासपुर को तीन पुरस्कार मिलने पर कलेक्टर डॉ संजय अलंग एवं उप संचालक  श्री रामजी चतुर्वेदी ने आज विजेताओं को बधाई दी। राजधानी रायपुर में उद्यानिकी संचालक डॉ प्रभाकर सिंह ने भी विजेताओं को सम्मानित किया।

बिलासपुर से आम की इन किस्मों को किया गया प्रदर्शित- आम महोत्सव में बिलासपुर से लंगड़ा आम के अलावा अन्य किस्मों को भी सराहना मिली। प्रदर्शनी में दशहरी, आम्रपाली, अल्फांजो, चौसा, बांबे ग्रीन, बैगनफली, तोतापरी, मल्लिका जैसी किस्मों का प्रदर्शन किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close