बिलासपुर का विकास मेरी जिम्मेदारी..अमर ने कहा..विकास की अवधारणा में समाज का अहम योगदान..

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर–योग हमारी संस्कृति और जीवन का अभिन्न हिस्सा है। योग जीवन का रहस्य हमारे ऋषियों ने हमें बताया है। योग शक्ति के दम पर बड़े से बड़े रोग का निदान किया जा सकता है। लोगों को योग के प्रति हमेशा जागरूक रहना है। इन्ही तमाम बातों को ध्यान में रखकर योग समिति का गठन किया गया है। यह बातें निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने व्यापार विहार स्थित त्रिवेणी भवन में योग एवं खेल समिति के सम्मेलन में कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               निकाय मंत्री ने कहा कि किसी भी देश में परिवर्तन तब तक संभव नहीं है…जब तक जनता नही चाहेगी। देश में किसी भी प्रकार के परिवर्तन की हवा समाज होकर गुजरती है। परिवर्तन लाने के लिए सरकार से अधिक समाज के योगदान की जरूरत है। अमर ने कहा हमारी पहली प्राथमिकता समाज को खड़ा करना है। सरकार संसाधन दे सकती है। संसाधनों का सदुपयोग करना समाज और जनता का काम है। यदि स्वस्थ्य रहना है तो व्यक्ति को सबसे पहले खुद को स्वस्थ्य रखने का विचार उत्पन्न करना होगा। इसके बाद ही वह अपने अभियान में सफल होगा।

                                         अमर ने कहा कि बिलासपुर का विकास मेरी जिम्मेदारी है। मैं लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन भी कर रहा हूं। यही कारण है कि बिलासपुर का लगातार तेजी से विकास हो रहा है। किसी भी शहर को सुंदर केवल अच्छी सड़कें अच्छी व्यवस्था ही नहीं..बल्कि शहर के रहने वाले लोगों के आपसी प्रेम और सद्भावना से बनता है। इन तमाम बातो को ध्यान में रखकर शहर के सभी वार्डों में पांच- पांच समितियां बनायी गयी है। इसमें एक योग समिति भी है।

                   अमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित कर बताया कि आर्थिक रूप से प्रगति के साथ मानसिक प्रगति भी जरूरी है। हमने प्रदेश में योग आयोग का गठन किया। इसी क्रम में बिलासपुर के कमोबेश सभी वार्डों में योग समितियां तैयार की गयीं। ताकि प्रदेश के साथ साथ बिलासपुर की जनता भी योग से ज्यादा से ज्यादा जुड़े। अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहे।

                                     अमर ने बताया कि योग युवाओं को नशे से दूर रखने में सहायक होता है। हम आगे भी योग को बढ़ावा देने के प्रयास करते रहेंगे। हर समितियों में अच्छे ट्रेनर को रखा जाएगा। ताकि लोग योग के माध्यम से बेहतर जीवन का लाभ ले सके। हम सौभाग्यशाली है की योग विद्या हमें विरासत में मिली। हमें योग विधा को हर लोगों तक पहुंचाना है। यह कार्य हम सब मिलकर करेंगे।

close