बिलासपुर की पहली स्मार्ट सड़क के किनारे लगेंगे पौधे, महापौर के साथ कलेक्टर ने किया मुआयना

Shri Mi

बिलासपुर। नेहरू चैक में वृक्षारोपण के बाद महापौर किशोर राय के साथ कलेक्टर पी.दयानंद ने साथ बलराम टाॅकीज के समीप मिट्टी तेल गली में कराये जा रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने बताया कि यह सड़क बिलासपुर स्मार्ट सिटी की पहली स्मार्ट सड़क बनाई जा रही है। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सड़क किनारे पौधे लगाये जाने के निर्देश दिये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरिफ एच.शेख, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत फरिहा आलम सिद्दकी, नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चैबे वनमंडलाधिकारी डी.पी.साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बिलासपुर स्मार्ट सिटी की पहली स्मार्ट सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कलेक्टर ने निर्माणाधीन सड़क किनारे भी पौधे लगाये जाने के निर्देश भी दिये। इस अवसर पर साथ ही उन्होंने इस सड़क मार्ग पर भी पौधे लगाने अधिकारियों को निर्देश दिये।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close