बिलासपुर के धनुर्धर को महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव अवार्ड

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161024-WA0217बिलासपुर— खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय ने खेल क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड अभिलाष राज को देने का फैसला किया है। छत्तीसगढ़ शासन खेल के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को हर साल महाराजा प्रवीर चन्दभंजदेव अवार्ड देता है। इस बार प्रवीरचन्द भंजदेव 2016 का अवार्ड शिवतराई के राष्ट्रीय धनुर्धर अभिलाष राज को दिया जाएगा। बिलासपुर खेल जगत में अभिलाष राज की सफलता को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                   छत्तीसगढ़ शासन ने साल 2016 महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव अवार्ड देश के नामचीन धनुर्धर अभिलाष को देने का एलान किया है। अभिलाष बिलासपुर जिले के कोटा तहसील शिवतराई गांव के रहने वाले हैं। अभिलाष के पिता का नाम ईतवारी राज है।

                                  मालूम हो कि शिवतराई से हर साल राष्ट्रीय स्तर के तीरदांज पैदा होते हैं। सीमित संसाधनों में कड़ी मेहनत से अभिलाष राज ने सीनियर और जूनियर वर्ग में प्रदेश और जिले के लिए कई मैडल जीते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर अभिलाष को कई अवार्ड IMG-20161024-WA0216मिल चुके हैं। अभिलाष राज ने प्रदेश का नाम तीरंदाजी के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्र में रोशन किया है।अभिलाष राज ने अवार्ड घोषणा के बाद  खुशी जाहिर करते हुए सारा श्रेष माता पिता और अपने कोच को दिया है।

                         शिवतराई को धनुर्धरों का गढ़ कहा जाता है। यहां राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी प्रशीक्षण लेने आते हैं। समय समय पर यहां के खिलाड़ियों में सीमित संसाधनों में प्रशीक्षण प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का नाम देश में रोशन किया है। शिवतराई बिलासपुर के कोटा तहसील का वनक्षेत्र गांव हैं। यहां तीरदांजों की एक लम्बी लाइन है। अभिलाष राज इन्ही धनुर्धरों में से एक हैं। कोच के अनुसार हमारे लिए अभिलाष का सम्मान गर्व की बात है। आने वाले समय में शिवतराई के अन्य बच्चे भी जिला और प्रदेश का नाम देश,विदेश में रोशन करेंगे।

close