बिलासपुर के पाँच पेट्रोल पम्प मार रहे थे काँटा,प्रशासन के छापे मे खुली पोल

Shri Mi
2 Min Read

Petrol-Price-falls♦चार पेट्रोल पंपों पर लगा जुर्माना
बिलासपुर।
नाप-तौल विभाग ने सोमवार को बिलासपुर के पेट्रोल पम्पो की जांच की।जिसमे पंचदेवी पेट्रोलियम चकरभाठा,सलूजा सर्विस सेंदरी, संतोष पेट्रोलियम कोनी, बबलू फ्यूलस तोरवा, गगन फ्यूलस पाइंट बेलतरा, एस.बी. पेट्रोलियम जाली, सत्या पेट्रोलियम रतनपुर, अनुराग पेट्रोलियम सरगांव, लक्ष्मी पेट्रोलियम मुंगेली रोड, आर.के.सर्विस स्टेशन सरकंडा, गुम्बर फ्यूलस तोरवा, गगन फ्यूल्स तोरवा, मोती लाल सर्विस लिंक रोड, गंगा फ्यूल्स टैगोर चैक, आस्था पेट्रोल पम्प रिंग रोड, आर.आर. फ्यूल्स तिफरा की तकनीकी विशेषज्ञों की सहायता से किसी प्रकार की चिप या अन्य अतिरिक्त फिटिंग की जांच की गयी, जिसमें जिले के पम्पों में किसी प्रकार की फिटिंग नहीं पायी गयी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                   पर पांच पम्पों में पांच लीटर में 40-50 मिली लीटर कम प्रदायगी पाये जाने पर नोजल बंद किए गए। जिनमे सलूजा सर्विस स्टेशन, सेंदरी-02 नोजल बंद, मोती लाल पेट्रोल पम्प लिंक रोड-02 नोजल बंद, आर.के. सर्विस स्टेशन, सरकंडा -02 नोजल बंद, एस.बी. पेट्रोलियम, जाली-01 नोजल बंद, गुम्बर फ्यूलस तोरवा में 01 नोजल बंद किये गये।

                                               वहीं एक और कार्यवाही मे चार पम्पों में सत्यापन प्रमाण पत्र नहीं पाये गए जिस पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।इन पम्पों मे आस्था फ्यूल्स रिंग रोड, गगन फ्यूल्स तोरवा, सीता देवी सर्विस स्टेशन मोपका और एम.एस. फ्यूल्स उस्लापुर पर 10000 जुर्माना किया गया है।

                                           राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम प्रभारी  प्रभारी एस.एस. राय सहायक नियंत्रक विधिक मापविज्ञान दुर्ग द्वारा नियंत्रक विधिक मापविज्ञान छत्तीसगढ़ ए .के पाठक के निर्देश पर बिलासपुर जिले के 15 पेट्रोल पम्पों का टीम निरीक्षक सचिन टोप्पो, दामोदर वर्मा सहित बिलासपुर के सहायक नियंत्रक जी.एस. ठाकुर एवं निरीक्षक सौरव कुमार श्रीवास्तव, कुुमारी अंजना बड़ा और सुजान सिंह कंवर द्वारा जांच की गई।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close