बिलासपुर को धन्यवाद….पाण्डय़ा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20150704_134109बिलासपुर— दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर अधिकारियों ने आज काम काज से दूर कुछ फुरसत के पल पत्रकारों के साथ गुजारा। इस पल का आनंद रेलवे कर्मचारियों के अलावा खबर नवीशों ने भी उठाया। घंटों गीत संगीत का दौर चला। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भी गीत संगीत के क्षेत्र में अपने हुनर का परिचय दिया। अयोजन में डीआरएम देबराज पाण्डया सीपीआरओ राजेन्द्र कुमार समेत पीआरओ संतोष कुमार,मीणा,अम्बिकेश साहू के अलावा रेल जोन के आलाधिकारी पूरे समय तक मौजूद थे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                            प्रेस और कर्मचारी मिलन समारोह के दौरान कई पत्रकारों ने गीत गाए। वहीं रेल अधिकारियों ने भी जमकर गला साफ किया। इस दौरान शेर भी पढ़े गए। कार्यक्रम के अंत में रेलवे अधिकारी संतोष कुमार ने उपस्थित लोगों के प्रति कृतज्ञता जाहिर करते हुए डीआरम पाण्डया को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया।

                   डीआरएम पांडया ने बिलासपुर में पदस्थ रहने के दौरान पत्रकारों से मिले सहयोग के लिए आभार करते हुए कहा कि हमें यहां के लोग हमेशा याद रहेंगे। पत्रकारों के साथ मिलकर काम करना अच्छा लगा। कार्यक्रम के अंत में बिलासपुर प्रेस क्लब के सचिव कमलेश शर्मा ने भी रेल अधिकारियों को बेहतर समन्वय के लिए धन्यवाद दिया। मालूम हो कि देवराज पाण्डया का प्रमोशन के स्थानांतरण हो गया है। इसके पहले वे पत्रकारों से मिलकर धन्यवाद करना चाहते थे। इस बात को ध्यान रखते हुए मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

close