बिलासपुर को स्मार्ट बनाने केन्द्र को सिफारिश

Chief Editor
2 Min Read

smart sifa रायपुर।    मुख्य सचिव  विवेक ढांड  की अध्यक्षता में स्मार्ट सिटी मिशन की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की चतुर्थ बैठक बुधवार को यहां मंत्रालय (महानदी भवन) में सम्पन्न हुई। बैठक में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत बिलासपुर शहर के स्मार्ट सिटी प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया और इस प्रस्ताव को भारत सरकार को भेजने की अनुशंसा की गई।

Join Our WhatsApp Group Join Now

बैठक में महापौर नगर निगम बिलासपुर  किशोर राय ,आवास एवं पर्यावरण विभाग के प्रमुख सचिव  अमन सिंह, वित्त विभाग के सचिव  अमित अग्रवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के सचिव  बी.एल. तिवारी, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव  रोहित यादव, नया रायपुर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  रजत कुमार, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास श निरंजन दास, आयुक्त नगर निगम बिलासपुर  सौमिल चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थें।
नगर निगम बिलासपुर के आयुक्त  सौमिल चौबे ने बिलासपुर शहर के स्मार्ट सिटी मिशन के प्रस्ताव की जानकारी देते हुए बताया कि मिशन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विश्व स्तरीय मानको के अनुसार शहरी विकास के समस्त घटको को शामिल किया गया है। मिशन के सफल क्रियानवयन के लिए निगम क्षेत्र अंतर्गत संचालित 40 विभागों/संस्थानों से परस्पर सहयोग हेतु एम.ओ.यू. सम्पादित किए गए है। बैठक में बिलासपुर शहर के सुनियोजित विकास के लिए शहर के विजन, स्ट्रेजिक प्लान, एबीडी एरिया, पैन सिटी प्लान, इम्प्लीमेंटेशन प्लान के साथ ही विस्तृत वित्तीय प्लान का प्रस्ताव तैयार किया गया है। स्मार्ट सिटी परियोजना की अनुमानित लागत राशि चार हजार 399 करोड़ रूपए है।

 

close