बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाने लोगो ने दिये सुझाव

Shri Mi
3 Min Read

84e361ac-cdc0-4dbe-8a63-279e7be9a754बिलासपुर। बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाये जाने के संबंध में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मंथन सभाकक्ष में निगम ने स्मार्ट सिटी लाईफ का टाॅक-शो सहपरिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निगम आयुक्त सौमित रंजन चैबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर किशोर राय और सभी नागरिकों एवं विभिन्न विभागों/संस्थानों से आये प्रतिनिधियों का स्वागत किया।सभी लोगो से स्मार्ट सिटी के लिए सुझाव मांगे गये। छ.ग. लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया ने बिलासपुर स्मार्ट सिटी बने इस हेतु हर संभव मदद की बात कही। वहीं चेंबर आॅफ काॅमर्स के बेनी गुप्ता ने शहर के बाहर थोक बाजार जिसमें कपड़ा, लोहा, सीमेन्ट, छड सहित अन्य बाजारो को विकसित करने की बात कही जिससे कि शहर में बड़े वाहन नही आयेंगे एवं इससे यातायात भी व्यवस्थित होगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                              चार्टर एकाउंटेंट एसोसियेशन ने तीन-चार वार्डो के लिये सिटीजन क्योस्क बनाने का सुझाव दिया गया एवं स्वच्छता हेतु निगम को सौ नग डस्ट बिन देने के साथ ही बिलासपुर शहर को स्मार्ट बनाने हर संभव मदद की प्रतिबद्धता साझा किया गया। क्रेडाई बिलासपुर चैप्टर द्वारा शहर को मास्टर प्लान के अनुसार सुनियोजित विकास सुनिश्चित करने एवं मास्टर प्लान का पुर्नरीक्षण समय-समय पर करने की बात कही।

                            अपोलो हाॅस्पीटल संस्थान द्वारा टेली मेडिसिन का उपयोग कर स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर विस्तार का सुझाव दिया गया। इसी प्रकार पानी, बिजली, सीवरेज, प्रदूषण, कचरे के नियंत्रण हेतु सुझाव दिये गये। कृषि मंडी के अध्यक्ष द्वारा बिलासपुर को राईस सिटी से राईज करने का अभूतपूर्व सुझाव दिया गया। इसके उपरांत निगम आयुक्त ने समस्त सुझावों को प्रस्तावों में यथोचित रूप से समाविष्ट करने की बात कही एवं स्मार्ट बिलासपुर के सपने को साकार करने समस्त शहरवासियों से अपेक्षित सहयोग प्रदान करने साथ ही सभी नागरिकों से बिलासपुर शहर की ऐतिहासिक तस्वीरों को निगम से साक्षा करने हेतु आह्वान किया।

                      कार्यक्रम में महापौर किशोर राय ने स्मार्ट सिटी के लिए नागरिकों के सुझाव पर सभी का धन्यवाद करते हुये स्मार्ट सिटी मोबाईल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close