बिलासपुर खेल संघ करेगा भाटिया का सम्मान

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

IMG_20160219_191034_087बिलासपुर…बीसीसीआई ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को पूर्णकालिक सदस्य के रूप में मान्यता देकर प्रदेश की प्रतिभाओं का मान बढ़ाया है। जिला ओलंपिक संघ  बिलासपुर के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव और महासचिव अजय सिंह  ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि  इसका श्रेय छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अध्यक्ष और प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव बलदेव सिंह भाटिया को जाता है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      अटल श्रीवास्तव ने बताया कि बलदेव सिंह भाटिया के प्रयासों से ही प्रदेश में क्रिकेट की गतिविधियां को गति मिला है। प्रदेश में अन्तराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम का निर्माण हुआ। आज छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ को मान्यता दिलाने में सबसे अधिक श्रेय बलदेव सिंह भाटिया को जाता है। अटल ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ी रणजी और बीसीसीआई के आयोजित होने वाले मैचों में प्रदेश का नेतृत्व करेंगे। प्रदेश को क्रिकेट के पूर्णकालिक दर्जा का लाभ जिला क्रिकेट संघों को भी होगा।

                          अटल ने कहा कि प्रदेश का एक नागरिक छत्तीसगढ़ को क्रिकेट में पूर्णकालिक दर्जा मिलने से खुशी है। उन्होने कहा कि सभी खेल संघों की ओर से बलदेव सिंह भाटिया का सम्मान किया जाएगा।

close