बिलासपुर बनेगा स्मार्ट सिटी..शहर में जश्न

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

cabinate aug.बिलासपुर–केंद्र सरकार ने आज स्मार्ट सिटी में शामिल किए जाने वाले 98 शहरों का एलान कर दिया है। स्‍मार्ट सिटी की फेहरिस्‍त में छत्‍तीसगढ़ के दो शहरों को भी जगह मिली है। जहां मध्यप्रदेश में सात शहरों को स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया है। तो छत्‍तीसगढ़ रायपुर और बिलासपुर को शामिल किया गया है। मालूम हो कि स्‍मार्ट सिटी में सबसे ज्यादा 13 शहर उत्तरप्रदेश से शामिल हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

               गुरुवार को दिल्ली में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने जैसे ही स्मार्ट सिटी का ऐलान किया बिलासपुर में खुशी की लहर दौड़ गयी। भाजपाइयों ने बिलासपुर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिलाने के स्थानीय विधायक और केबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल को शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उनके निर्देशन में शहर का जमकर विकास होगा। बिलासपुर को हम सपनों का शहर बनाएंगे। दूसरी तरफ कांग्रेसियों स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी बनेगा कैसे इस पर खुलकर सत्ता पक्ष को बताना होगा।

                    स्मार्ट सिटी में तमिलनाडु के 12 शहरों को शामिल किया गया है। जबकि इस योजना में महाराष्ट्र के 10 शहर शामिल हैं। गुजरात और कर्नाटक के 6-6 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। पश्चिम बंगाल के चार शहरों को योजना में स्थान दिया गया है। इसी तरह राजस्थान के चार शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा देने का एलान किया गया है।

                 योजना के तहत पांच साल तक 100 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। स्मार्ट सिटी योजना में 98 शहरों में 24 राजधानियां शामिल हैं। स्मार्ट सिटी बनने में पांच से छह साल लगेंगे। इन सालों में तीन लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। घोषित चार स्‍मार्ट शहरों की आबादी 50 लाख से अधिक है। 5 स्‍मार्ट शहरों की आबादी 25 से 50 लाख के बीच है। जबकि 21 स्‍मार्ट शहरों की आबादी 5 से 10 लाख के बीच है.। जबकि दो शहरों के नामों की घोषणा बाद में होगी।

close