बिलासपुर मंडल बना अंतर मंडलीय प्रतियोगिता चैम्पीयन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20161123_094441बिलासपुर—दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे खेल संघ के बैनर तले आयोजित अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2016 का खिताब बिलासपुर मंडल ने जीता। अंतर मंडलीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन सेकरसा खेल मैदान में किया गया। त्रिकोणीय प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल के टीमों ने भाग लिया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           प्रतियोगिता का पहला मैच रायपुर और बिलासपुर मंडल के बीच खेला गया। बिलासपुर मंडल ने रायपुर मंडल पर 8 विकेट से जीत हासिल की। दूसरे मैच में बिलासपुर मंडल ने नागपुर मंडल पर पर  विकेट जीत दर्ज की। तीसरा मैच रायपुर और नागपुर मंडल के बीच खेला गया। लेकिन बिना हारजीत के खत्म हुआ।

                    लगातार दो मैच जीतकर बिलासपुर मंडल की टीम ने प्रतियोगिता को जीता। मैच के बाद पुरस्कार वितरण का किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में खेल संघ सचिव अमरनाथ सिंह और भूपेन्द्र पाण्डेय समेत सभी पदाधिकारियों ने विशेष योगदान दिया ।

                   प्रतियोगिता में अच्चे खेल प्रदर्शन के लिए बिलासपुर रेल मंडल प्रबंधक बी.गोपीनाथ मलिया ने बिलासपुर मंडल टीम को सम्मानित किया गया। बिलासपुर मंडल टीम को अपर मंडल रेल प्रबंधक एस.के.सोलंकी, वरिय मंडल खेल अधिकारी याकूब शेख, वरिय मंडल परिचालन प्रबंधक आशुतोष श्रीवास्तव, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती रश्मि गौतम, वरिय मंडल अभियंता समन्वय अखिलेश साहू, वरिय मंडल यांत्रिक अभियंता एस.के.सेनापती ने जीत की बधाई और शुभकामनाएं दी है।

close