बिलासपुर माइनिंग इण्डस्ट्रीज में लगा ताला..पंधी,पचपेढ़ी,धनगवां कन्टेनमेंट जोन घोषित..कोरोना के खिलाफ प्रशासन ने उठाया सख्त कदम

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— प्रशासन ने कोरोना संक्रमण के खिलाफ जनहित में पंधी स्थित बिलासपुर माइनिंग इन्डस्ट्रीज को आगामी आदेश तक बन्द कर दिया है। इसके अलावा लगातार कोरोना मरीजों के पाए जाने की रिपोर्ट पर पंधी,पचपेढ़ी,धनगवां को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित कर दिया है। प्रशासन ने आदेश दिया है कि इस दौरान कन्टेनमेन्ट जोन में सभी प्रकार की गतिविधियों पर प्रतिबन्ध रहेगा। आवगमन पर रोक के अलावा अत्यावश्यक सेवाओं की सूरत में ही लोगों की आवाजाही संभव होगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  प्रशासन ने पंधी के एक निश्चित दायरे को कन्टेन्मेन्ट जोन किए जाने के अलावा बिलासपुर माइनिंग इण्डस्ट्रीज को बन्द कर दिया गया है। इण्डस्ट्रीज में करीब 300 मजदूर काम करते हैं। कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इण्डस्ट्रीज के काम काज को बन्द करने के आदेश के साथ ही ताला जड़ दिया है। साथ ही आगामी आदेश तक इण्डस्ट्रीज को नहीं खोले जाने का निर्देश दिया है।

                प्रशासन ने पचपेढ़ी और धनगवां के चारो दिशाओं में एक निश्चित क्षेत्र को भी क्न्टेनमेन्ट जोन घोषित कर दिया है। बताते चलें कि मस्तूरी क्षेत्र के पंधी, पचपेढ़ी,धनगवां में लगातार सर्वाधिक लोग कोरोना पाजीटिव की गिनती हो रही है। जनहित में ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया है।    

                  प्रशासन के अनुसार इस दौरान क्षेत्र से आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। अत्यावश्यक सेवाओं के अलावा किसी प्रकार की गतिविधियां नहीं होंगी। इस दौरान जोन में पुलिस पेट्रोलिंग के अलावा स्वास्त्य़ महकमा की विशेष सक्रियता रहेगी। साथ ही जरूरी सामानों की आपूर्ति प्रशासन के दिशा निर्देशों में किया जाएगा। मामले में सभी जगह जिम्मेदार अधिकारियों को उत्तरदायित्व दिया गया है।

close