बिलासपुर मुंगेली जिले को 36 नई सड़कों का तोहफा..सांसद अरूण साव ने बताया..227 करोड़ रूपए होंगे खर्च..

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर–प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-3 के तहत  लोकसभा क्षेत्र में कुल 331 कि.मी. की 36 नई सड़कें बनायी जाएंगी। सांसद अरूण साव के प्रयास से भारत सरकार ने इन सड़कों के लिए 227 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इनमें बिलासपुर जिले की 24 और मुंगेली जिले की 12 नई सड़कें शामिल हैं।
 
                       सांसद अरूण साव ने बताया कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस-3 के तहत बिलासपुर जिले में कुल 205 कि.मी. लंबाई की 24 नई सड़कों के निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कुल 130 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। इसमें  बिल्हा ब्लाॅक की टी-13 गतौरी से जलसो नहरियाभाठा व्हाया-सेमरताल 7.76 कि.मी., कछार से पेण्डरवा व्याहा-चुमकुऑ 7.30 कि.मी., कोनी से नगोई व्याहा-बिरकोना 8.80 कि.मी.और मटियारी बेलतरा रोड से मेलनाडीह (टी-1) व्याहा-चोरहादेवरी, अकलतरी, गढ़वट, अमरियापारा 12 कि.मी., सेंवार से उमरिया व्याहा-भटगांव 6.10 कि.मी. की नई सड़क निर्माण को शामिल किया गया है।
 
        साव ने बदताया कि इसके अलावा कोटा ब्लाॅक में टी-3 बिलासपुर-कटघोरा रोड से सिलदहा, व्याहा-जंजीराडीह, कालमीतार 7.30 कि.मी., कोटा से खरगहनी 7.50  कि.मी., टी-2 पण्ड्ररा पथर्रा से कोटा, व्याहा-रतखण्डी, बरार, सल्का, नवागांव (एस) 16.70 कि.मी., टी-8  गोबरीपाट से पांडाकांपा, व्याहा-बारद्वार 9 कि.मी. की नई सड़क का निर्माण होगा। सांसद ने जानकारी दी कि  गौरेला ब्लाॅक में सधवानी से लाटा, व्याहा-नेवारी, नवापारा 12 कि.मी., पकरिया अमरकंटक रोड देवरगांव से बिटाटोला, इमलीटोला 5.30 कि.मी.की नई सड़क बनेगी। इसके अलावा तखतपुर ब्लाॅक में  एस.एच.-08 भुण्डा से गोबरीपाट, व्याहा-तांडा, अमने 6.35 कि.मी., भकुर्रा नवापारा से कोटा-लोरमी रोड, व्याहा-तांडा 5.60 कि.मी., भुण्डा से मंगला, भैसाझार, व्याहा-भौहाकांपा 5.60 कि.मी., तखतपुर से हरदी, व्याहा-पकरिया 10.61 कि.मी., गनियारी से पेण्ड्री, व्याहा-चनाडोंगरी 9.10 कि.मी., एन.एच.-130 संबलपुरी से लाखासार, व्याहा-बहतराई 7.50 कि.मी., सकरी से एन.एच.-130 परसदा, व्याहा-चिचिरदा 5.90 कि.मी. नई सड़क का निर्माण होगा।
 
                 इसी तरह मस्तूरी ब्लाॅक में पचपेड़ी से ओखर 5 कि.मी., पचपेड़ी से आमगांव, व्याहा-मानिकचौरी 11.10 कि.मी., मल्हार से चौहा, व्याहा-अकोला 10.20 कि.मी., भनेसर से कौड़िया 13.04  कि.मी., पेण्ड्री से खैरा, व्याहा-खुड़ूभाठा 9.70 कि.मी., रिस्दा से हिर्री देवागांव 6 कि.मी. की नई सड़कें बनेंगी। श्री साव ने बताया कि मुंगेली जिले की कुल 126 कि.मी. लंबाई की 12 नई सड़कों के लिए कुल 97 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। योजना के तहत् मुंगेली ब्लाॅक में  मुंगेली-लोरमी मार्ग पर देवरी से कोदवाबानी 6.91 कि.मी., कुंआगांव से एस.एच.-26 तक 5 कि.मी., लोहड़िया से कोसमा 8.4 कि.मी., बिलासपुर-मुंगेली मार्ग पर रामगढ़ से जमहा, गीधा एमडीआर तक 9.7 कि.मी., टेमरी एमडीआर रोड से चकरभाठा तक 16.9 कि.मी. व एन.एच.-130 मुंगेली-बेरला रोड से बटहा तक 8.1 नई सड़कों का निर्माण होगा।
 
           पथरिया ब्लाॅक में  मुंगेली-पथरिया एमडीआर रोड से गंगद्वारी व्याहा-नहनाजोता 12.75 कि.मी., मोतिमपुर से खैरझिटी पदमपुर, बिरगांव तक 14.6 कि.मी., पथरिया लमती सड़क से छिंदभोग तक 10.2 कि.मी. की नई सड़कें बनेंगी। लोरमी ब्लाॅक में लालपुर थाना, देवरहट से तेलियापुरान तक 11.85 कि.मी., एस.एच.-10 लीलापुर से राम्हेपुर तक 11.4 कि.मी. व एस.एच.-26 कोदवामहंत से कोसाबाड़ी कंचनपुर तक 9.1 कि.मी. की नई सड़कों का निर्माण होगा।
 
विकासखंडवार स्वीकृत सड़कें
बिल्हा        –   05
कोटा         –   04
गौरेला       –    02
तखतपुर    –    07
मस्तूरी       –    06
मुंगेली        –    06
पथरिया      –   03
लोरमी        –   03
close