बिलासपुर में आज कुल 09 कोरोना पाजीटिव मिले..2 महिलाएं भी शामिल ..प्रदेश में कुल 31 मरीज..रायपुर में सर्वाधिक 11 और मुंगेली में एक

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— एम्स से मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में आज चार जिलों में कुल 31 कोरोना पाजीटिव का मामला सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार बिलासपुर जिले में कुल 09 और मुंगेली में एक कोरोना पाजीटिव रिपोर्ट है। अकेले रायपुर में आज सबसे ज्यादा 11 कोरोना पाजीटिव दर्ज किए गए हैं।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

                 एम्स से मिली रिपोर्ट के अनुसार बिलारपुर जिले में कुल 09 कोरोना पाजीटिव मिले है। सभी को कोविड 19 अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। बिलासपुर में मिले ज्यादा कोरोना पाजीटिव की संख्या मस्तूरी क्षेत्र से है। मस्तूरी से मिले कोरोना पाजीटिव केवटाडीह , धुर्वाकारी, मानिकचौरा,क्वारंटीन सेन्टर के है। जबकि एक पाजीटिव बिल्हा विकासखण्ड से है।  रिपोर्ट के अनुसार मुंगेली जिले के लोरमाी से भी एक पाजीटिव मरीज मिला है। 

        बिलासपुर जिले में पाए गए कोरोना मरीजों में दो महिलाए भी शामिल हैं। दोनों ही मस्तूरी से हैं।

               जानकारी के अनुसार रायपुर से आज सर्वाधिक कोरोना पाजीटिव मिले है। इसकी संख्या कुल 11 है। जबकि बेमेतरा जिले से मिले कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या 10 है।

TAGGED:
close