बिलासपुर में उतरेगा सीएम का उड़न खटोला

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
raman_singh_newबिलासपुर— लोक सुराज अभियान के तहत मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह 6 मई को बिलासपुर जिले के भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह दोपहर 3 बजे जांजीगर -चांपा के बाद हेलीकाॅप्टर से रवाना होकर साढ़े तीन बजे बिलासपुर जिले के किसी ग्राम में लोकसुराज अभियान का चौपाल लगाएंगे। मुख्यमंत्री किस गांव या शहर में उतरेंगे अभी इसे गोपनीय रखा गया है।
                  गांव या शहर में आकस्मिक लैडिंग के बाद सीएम चौपाल लगाएंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे। जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4 बजे हेलीकाॅप्टर से प्रस्थान कर शाम 5 बजे जिला मुख्यालय बिलासपुर पहुॅचेगे। छत्तीसगढ़ भवन में विश्राम के बाद मुख्यमंत्री शाम साढ़े पांच बजे से शाम 6 बजे के बीच पत्रकारों से रूबरू होंगे।

                    पत्रवार्ता के बाद सीएम शाम 6 बजकर 15 मिनट पर चौपाटी पहुॅचेंगे। चौपाटी में शाम सात बजकर पन्द्रह मिनट के बीच एलईडी बल्ब वितरण, ,चौपाटी समेत विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगें। मुख्यमंत्री रमन सिंह शाम सात बजकर पन्द्रह मिनट पर चौपाटी से प्रस्थान कर साढ़े सात बजे  कलेक्टोरेट परिसर पहुॅचेगें और रात्रि 9 बजे तक बिलासपुर, जांजगीर-चांपा,रायगढ़ जिलो की समीक्षा बैठक लेगें।

Join Our WhatsApp Group Join Now
                          अधिकारियों की बैठक लेने के बाद सीएम रात्रि  9 बजकर 15 मिनट पर छत्तीसगढ़ भवन पहुॅचेगें। रात्रि विश्राम करेंगे।
close