बिलासपुर में होगा भारत रत्न अटल का अस्थि विसर्जन…नगर भ्रमण के बाद…हटरी चौक में दी जाएगी श्रद्धाजंलि..

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
Atal Bihari Vajpayee, Vajpayee, Vajpayee Health, Atal Bihari Vajpayee Death,बिलासपुर—भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा 23 अगस्त को निकाली जायेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह ने बताया कि 22 अगस्त को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक अस्थि कलश नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल को सौपेंगे। मंत्री अमर अग्रवाल की अगुवाई में रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर से अस्थि कलश बिलासपुर लाया जाएगा।
                                    भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश को बिलासपुर लाया जाएगा। रायपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में अस्थि कलश प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक नगरीय निकाय मंत्री को देंगे। अस्थि कलश सौंपते समय प्रदेश के दिग्गज नेता विधानसभा उपाध्यक्ष बद्रीधर दीवान, सांसद लखनलाल साहू, तखतपुर विधायक राजू सिंह क्षत्री, गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूजा विधानी, भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह, महपौर किशोर राय, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक साहू, जिला महामंत्री रामदेव कुमावत, घनश्याम कौशिक, कांशी साहू, विजयधर दीवान सहित भाजपा के पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।
              भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह, महामंत्री रामदेव कुमावत और घनश्याम कौशिक ने बताया कि प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर से अस्थि कलश भाजपा कार्यालय बिलासपुर लाया जायेगा। 23 अगस्त को सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय में जिले के सभी कार्यकर्ता श्रद्धांजलि देंगे।
                         श्रद्धाजंलि कार्याक्रम के बाद 11 बजे भाजपा कार्यालय करबला रोड से अस्थि कलश यात्रा निकाली जायेगी । अस्थि कलश पदयात्रा दिग्गज नेताओं के साथ श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पुराना बस स्टैण्ड, तेलीपारा, सिटी कोतवाली, हटरी चौक, जूना बिलासपुर, पचरीघाट, हटरी चौक होते हुये विसर्जन स्थल पहुॅचेगी। इस दौरान सर्वदलीय शोक सभा और श्रद्धांजलि के बाद पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थि को विसर्जित किया जाएगा।
              जिला अध्यक्ष और दोनो महामंत्रियों ने बताया कि भारत रत्न अटल ने छत्तीसगढ़ राज्य देने के साथ  ही बिलासपुर को हाईकोर्ट, रेल्वे जोन, एनटीपीसी की सौगात दी है।
Share This Article
close