बिलासपुर में होगा राष्ट्रीय टीम का चयन…हाकी के दिग्गज खिलाड़ी बनेंगे गवाह…22 राज्यों की टीम करेगी शिरकत

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर-बिलासपुर में पहली बार राष्ट्रीय टीम के लिए हाकी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। बहतराई स्थित एस्ट्रोटर्फ मैदान में हॉकी इंडिया की 9-वीं राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। प्रतियोगिता 17 जून से शुरू होकर 2 जुलाई तक चलेगी। शहर में किया जा रहा है। आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत देश की 22 राज्यों की टीम शिरकत करेंगी। इस बात की जानकारी डॉ.विवेक वाजपेयी,रोहित वाजपेयी और मनीष श्रीवास्तव ने दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           विवेक वाजपेयी,रोहित और मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि गर्व की बात है कि बिलासपुर में पहली बार राष्ट्रीय टूर्नामेेट का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता उद्घाटन के साथ 17 जून को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एस्ट्रोटर्फ हाकी मैदान का लोकार्पण करेंगे। वाजपेयी ने बताया कि सब जूनियर राष्ट्रीय हाकी टूर्नामेंट का आयोजन 17 जून से शुरू होकर 2 जून को खत्म होगा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की 22 टीम शिरकत करेगी।

                      डॉ. विवेक बाजपेयी ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि बिलासपुर में पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा हैं। आयोजन के साथ खिलाडियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा। चूंकि आयोजक मण्डल के कमोबेश सभी सदस्यों का स्पोर्ट से गहरा नाता है। इसलिए खिलाडियों की जरूरतों  और परेशानियों को समझा जा सकता है। दावा है कि खेल गतिविधियों के दौरान किसी भी खिलाड़ी को शिकायत का अवसर नहीं मिलेगा। नहीं मिलेगी। प्रतियोगिता के आयोजन से प्रदेश समेत बिलासपुर जिले के खिलाड़ियों को विशेष रूप से फायदा मिलेगा।

                             विवेक बाजपेयी ने बताया कि निश्चित रूप से गर्मी और तेज धूप का मौसम है। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रतियोगिता के समय पर विशेष ध्यान दिया गया है। एक दिन में कुल पांच मैच होंगे। तीन मैच सुबह और दो मैच शाम को खेला जाएगा। विवेक वाजपेयी ने कहा कि बहतराई स्टेडियम लम्बे समय से बनकर तैयार है। एक दिन पहले ही पीडब्लूडी ने एस्ट्रोटर्फ मैदान समेत स्टेडियम को खेलमंत्रालय को सुपुर्द कर दिया है। स्टेडियम मे सभी खिलाड़ियोंं को खेलने से लेकर रहने खाने की उत्तम व्यवस्था है।

               उन्होने बताया कि हाकी प्रतियोगिता का आयोजन हाकी इंंडिया, राज्य सरकार और स्थानीय प्रयासों से किया जा रहा है।  प्रतियोगिता के आयोजन से हमारे शहर और प्रदेश के खिलाड़ियों को नई दिशा मिलेगी। इस दौरान सभी खेल प्रेमियों खिलाडियों को नामचीन हाकी खिलाड़ियों रूबरू होने और हुनर सीखने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय टीम केे लिए किया जाएगा।  खिलाड़ियों का चयन देश के स्टार खिलाड़ी और चयनकर्ता रजनीश मिश्रा करेंगे।

             पत्रवार्ता में सवाल के जवाम के दौरान  विवेक और मनीष ने जानकारी दी कि खेलो इण्डिया के लिए भी हाकी खिला़डियों का चयन प्रतियोगिता के दौरान किया जाएगा। खेलो इंडिया के लिए खिलाड़ियों का चयन भारत के अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपक ठाकुर और प्रभोजोत सिंह करेंगे। दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम से ओलम्पिक खेल चुके हैं।

              राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 22 टीम के 396 खिलाड़ी 44 कोच, मैनेजर और 20 निर्णायक समें कुल 500 सदस्य शामिल होगे। इस दौरान हॉकी छत्तीसगढ़ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

close