बिलासपुर में होगी ऑल इंडिया रेल तीरंदाजी प्रतियोगिता

Chief Editor
1 Min Read

Archeryबिलासपुर । भारतीय रेलवे द्वारा हमेशा से खेल एवं खिलाडि़यों को प्रोत्साहन दिया जाता रहा है। रेलवे स्र्पोटस प्रमोशन बोर्ड नई दिल्ली के द्वारा प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

इसी कड़ी में इस वर्ष तीरंदाजी प्रतियोगिता महिला/पुरुष 2016-17 के आयोजन हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर को अवसर प्रदान किया गया और इस तारतम्य में 7वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अक्टूबर,  तक नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट फुटबाल मैदान, बिलासपुर में किया जा रहा है।
इस प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे के अंर्तगत आने वाले 10 जोन के लगभग 70 खिलाड़ी एवं प्रतिनिधी भाग लेंगे। भाग ले रहे इन खिलाडि़यों में कुछ खिलाड़ी ओलम्पिक में हिस्सा ले चुके है एवं कुछ अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित खिलाड़ी है। इन खिलाडि़यों में मंगल सिंह चंपिया, राहुल बनर्जी, डोला बनर्जी, एल बोम्बेला देवी एवं लक्ष्मी रानी मांझी जैसे तीरंदाजी के प्रसिद्व खिलाडि़यों के नाम शामिल है। इस प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान बिलासपुर के खेल प्रेमी दर्शको को लगातार 3 दिनों तक राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी देखने को मिलेगी।

close