बिलासपुर में 1 दिन में 4 कोरोना पाजीटिव.. जिले की संख्या पहुंची 9..कोविड 19 में 15 मरीज भर्ती..मुंगेली में 2 मरीजों के साथ आंकड़ा 3 पहुंचा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— जिले में एक ही दिन में 4 कोरोना मरीज मिलने के बाद बिलासपुर में पाजीटीव की संख्या बढ़कर 9 हो गयी है। जबकि मुंगेली में आज कोरोना पाजीटिव के दो मरीज मिले है। जबकि एक मरीज दो दिन पहले ही मिला है। इस प्रकार मुंगेली में भी मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हो गयी है। 

                6 चार घंटे के अंतराल में बिलासपुर में आज कोरोना पाजीटिव के 4  मरीज मिले हैं। इस प्रकार जिले में मरीजों की संख्या 9 पहुंच गयी है। बताते चलें कि दो दिन पहले ही पांच मरीज मिले थे। जबकि आज मटियारी,तखतपुर के बाद देर शाम दो मरीज मिले हैं। इन दो मरीजों में मस्तूरी क्वारंटीन में रखा गया एक श्रमिक शामिल है। श्रमिक उत्तर प्रदेश से श्रमिक स्पेशल ट्रेन से कुछ दिन पहले ही आया है। मस्तूरी क्षेत्र का होने के कारण उसे मस्तूरी में ही क्रवारंटीन किया गया था। 

चौथा मरीज भुसावल का

                   जानकारी के अनुसार आज चौथा मजदूर भुसावल महाराष्ट्र का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि चौथा मरीज ट्रक में हेल्पर का काम करता है। वह ट्रक वाले फल के साथ आया था। तिरपाल चढ़ाने के दौरान उसे चोट लगी। जब इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचा तो उसी दौरान जानकारी मिली कि वह कोरोना पाजीटिव है। उसे कोविड-19 में भर्ती कर लिया गया है। इस प्रकार कोविड 19 अस्पताल में बिलासपुर के कुल 9 और जांजगीर के पांच मरीजों को मिलाकर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गयी है।

मुंगेली में 2  के साथ मरीजों की संख्या 3  हुई

                  इधर मुंगेली जिले में भी आज दो श्रमिकों को कोरोना पाजीटिव पाया गया है। दोनो मरीज कुछ दिनों पहले ही बाहर से आए है। दोनों को अन्य श्रमिको की तरह लोरमी और कुरूदुर में क्वारंटीन रखा गया था। आज रूटीन प्रक्रिया के तहत चेकअप के दौरान दोनों में कोरोना पाजीटिवि के लक्षण पाए गये हैं।

                 बताते चलें कि दो दिन पहले ही मुंगेली रामपुर से एक मरीज कोरोना पाजीटिव पाया गया था। जिसका इलाज इस समय माना कैम्प कोविड-19 अस्पताल में चल रहा है। इस प्रकार आज की संख्या को मिलाकर मुंगेली में कोरोना पाजीटिव की संख्या तीन हो गयी है। दोनों मरीजों को जिला प्रशासन ने रायपुर या बिलासपुर भेजने को लेकर मंत्रणा कर रही है। फिलहाल दोनों का प्राथमिक इलाज चल रहा है।

close