बिलासपुर लोकसभा चुनाव : मतदान केंद्रों पर कड़ी चौकसी, कलेक्ट्रेट कन्ट्रोल रूम की नजर हर बूथ पर

Shri Mi
3 Min Read

[wds id=”13″]
बिलासपुर- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.संजय अलंग ने कलेक्टोरेट में बनाये गये कण्ट्रोल रूम से लगातार मतदान केन्द्रों पर नजर बनाये रखी। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के 374 मतदान केन्द्रों में वेबकैम लगाकर वेबकाॅस्टिंग के माध्यम से जोड़ा गया। इन सभी मतदान केन्द्रों से वहां की गतिविधियों का सीधा प्रसारण वेबकाॅस्टिंग के माध्यम से देखा गया।सीजीवाल डॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुडने यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

लोकसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण के लिए आज रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा में मतदान हो रहा है। इन सात लोकसभा सीटों पर 123 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।सात लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से रायपुर में 2343, बिलासपुर में 2221, रायगढ़ में 2327, कोरबा में 2008, जांजगीर-चांपा में 2173, दुर्ग में 2183 एवं सरगुजा में 2153 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। इस चरण के लिए कुल 123 उम्मीदवार मैदान में हैं। रायपुर और बिलासपुर में 25-25, रायगढ़ में 14, कोरबा में 13, जांजगीर-चांपा में 15, दुर्ग में 21 और सरगुजा में दस प्रत्याशी मैदान में हैं।कुल मतदाताओं में से रायपुर लोकसभा के 21 लाख 11 हजार 104, बिलासपुर के 18 लाख 75 हजार 904, रायगढ़ के 17 लाख 31 हजार 655, कोरबा के 15 लाख सात हजार 779, जांजगीर-चांपा के 18 लाख 95 हजार 232, दुर्ग के 19 लाख 38 हजार 319 एवं सरगुजा लोकसभा के 16 लाख 53 हजार 283 मतदाता शामिल हैं।

सात लोकसभा क्षेत्रों में से रायपुर में पुरूष मतदाताओं की संख्या दस लाख 71 हजार 921 है वहीं दस लाख 38 हजार 886 महिला मतदाता हैं जबकि तृतीय लिंग के 297 और 16 हजार 931 दिव्यांग मतदाता हैं। बिलासपुर में पुरूष मतदाता नौ लाख 52 हजार 657 हैं, वहीं नौ लाख 23 हजार 156 महिला मतदाता तथा तृतीय लिंग के 91 और 17 हजार 953 दिव्यांग मतदाता हैं।

इसी प्रकार रायगढ़ में आठ लाख 63 हजार 319 पुरूष मतदाता वहीं आठ लाख 68 हजार 308 महिला मतदाता हैं। रायगढ़ में तृतीय लिंग के 28 और 18 हजार 487 दिव्यांग मतदाता हैं। कोरबा में पुरूष मतदाता सात लाख 58 हजार 198 वहीं सात लाख 49 हजार 526 महिला मतदाता हैं। यहाँ तृतीय लिंग के 55 और 15 हजार 817 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके अलावा जांजगीर-चांपा में पुरूष मतदाताओं की संख्या नौ लाख 64 हजार 113 है वहीं  नौ लाख 31 हजार 94 महिला मतदाता हैं। यहाँ तृतीय लिंग के 25 और 16 हजार 34 दिव्यांग मतदाता हैं।

दुर्ग में नौ लाख 76 हजार 652 पुरूष तथा नौ लाख 61 हजार 601 महिला मतदाता हैं। दुर्ग में तृतीय लिंग के 66 और 11 हजार 893 दिव्यांग मतदाता हैं। सरगुजा में पुरूष मतदाता आठ लाख 29 हजार 392 हैं वहीं आठ लाख 24 हजार 421 महिला मतदाता हैं यहाँ तृतीय लिंग के दस और आठ हजार 847 दिव्यांग मतदाता हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close