बिलासा कला मंच ने फिर उठाया बीड़ा..अरपा को बचाने तीन दिवसीय पदयात्रा…सोमनाथ ने कहा…सीएम को भेजेंगे हस्ताक्षर पत्र

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— अरपा को बचाने एक बार फिर बिलासा कला मंच के सदस्य और पदाधिकारियों ने कमर कस लिया है। बताते चलें कि बिलासा कला मंत पिछले कई सालों से अरपा को बचाने का अभियान चलाया है। अरपा बचाओं अभियान यात्रा बिलासपुर से शुरू होकर उद्गम स्थल पर खत्म होगी। यात्रा अभियान लगातार तीन दिनों तक चलेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                 बिलासा कला मंच के संयोजक डॉ.सोमनाथ यादव ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी और सदस्य अरपा बचाओं अभियान यात्रा 25 मई से शुरू करेंगे। यात्रा 25 मई से शुरू होकर 27 मई 2019 को उद्गम स्थल पर खत्म होगी। अरपा बचाओ अभियान के संयोजक डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि पिछले 12 साल से तीन दिनी यात्रा का उद्देश्य लोगो मे जनचेतना जागृत करना है। जागरण यात्रा अरपा नदी के उद्गम स्थल के साथ सम्पूर्ण अरपा नदी को बचाने के लिए है। यात्रा अरपा की सहायक नदी- नालों को बचाने के लिएभी  है।

             सोमनाथ ने जानकारी दी कि यात्रा कुआँ – तालाबों को, खेतों को, पेड़ों को बचाने के लिए भी है। यात्रा के दौरान अरपा नदी के किनारे बसे गांवों में हैंडबिल वितरण के साथ , नुक्कड़ सभा, हस्ताक्षर अभियान और मंच के कलाकार गीत,संगीत के माध्यम से जनता को जागरूक करेंगे। पत्र लिखो अभियान के तहत प्रधानमंत्री और मुख्य मंत्री के नाम एक हजार लोगों से पोस्टकार्ड भी लिखवाया जाएगा।

                 सोमनाथ ने बताया कि अरपा बचाओ यात्रा 25 मई को सुबह 8 बजे राघवेंद्र राव सभा भवन के पास से प्रारम्भ होगी। मंगला, घुटकू, लमेर ,भैंसाझार होते हुए पेंड्रा पहुचेगी। पेन्ड्रा में शाम 5 बजे सभा होगी। 26 मई को सुबह 8 बजे अरपा नदी के उद्गम स्थल अमरपुर से यात्रा एक बार फिर प्रारम्भ होगी। यात्री खोडरी, खोंगसरा, शक्तिघाट होते हुए दोपहर 1 बजे बेलगहना पहुचेंगी। यहाँ भी सभा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद यात्रा टीम जोगीपुर, चपोरा होते हुए शाम 4 बजे रतनपुर पहुचेगी। यहां नदी तालाबों पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 7 बजे अरपा रिवरव्यू प्रताप टाकीज के पास बिलासपुर में सभा का आयोजन होगा।

                27 मई को सुबह 8 बजे अरपा बचाओ यात्री टीम बिलासपुर से जूना बिलासपुर ,तोरवा ,दो मुहानी, सिलपहरी,मंगला – पासीद होते हुए अरपा शिवनाथ नदी संगम स्थल पर पहुच कर समाप्त होगी। डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि यात्रा में डॉ सुधाकर बिबे, प्राण चड्डा, अजय शर्मा, राजेन्द्र मौर्य, महेश श्रीवास,देवानंद दुबे,रामेश्वर गुप्ता, अश्वनी पांडेय,ओमशंकर लिबर्टी,मनोहर दास मानिकपुरी, उमेन्द्र यादव, राजू रावेल, थानुराम लशहे, महेंद्र ध्रुव, नितेश पाटकर,प्रदीप कोसले विशेष रूप से शामिल रहेंगे।

close