बिलासपुर।शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संस्कृत विभाग द्वारा 09 नवम्बर को कालिदास जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्कृत में नाम लिखे हुए फलों , सब्जियों एवं अनाज की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को संस्कृत भाषा का अधिकाधिक ज्ञान प्रदान कर उन्हें संस्कृत भाषा के प्रति रुचि जागृत करना था। उद्बोधन एवं संवाद हेतु संस्कृत को ही माध्यम चुना गया। संस्कृत बोलने हेतु सहज वैज्ञानिक तकनीकी की जानकारी साझा की गई।
इस आयोजन में छात्राओं ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्वेता , सुप्रिया,स्मृति,पूनम,ज्योति,नीतू ,निशु,बरखा,यामिनी,प्रिया,सुमन,मालती,इन्दु,रेणु,अश्विनी इत्यादि ने कार्यक्रम में सहभागिता की।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ निराला के कुशल निर्देशन एवं संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सीमा पाण्डेय के प्रभावी मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ है।
- तलवार और फरसा के साथ 2 गिरफ्तार,,,आरोपियों ने किया सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास,,,फरारियो की तलाश
- कांग्रेस प्रदेश महामंत्री राघवेंद्र सिंह पार्टी से बर्खास्त,,, 6 साल के लिए प्राथमिक सदस्यता खत्म,,,पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप
- साले साहेब के बाद अब कांग्रेस के लोग जीजाजी मांग रहे हैं, स्मृति ईरानी का रॉबर्ट वाड्रा पर हमला
- आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर स्पेक्ट्रम आवंटन में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप
- करण जौहर ने क्लिक की Ananya Pandey की Photo, तो इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने कहा- LOVE….