बिल्हा के 7 क्षेत्र काँटेन्मेंट घोषित,विधायक कॉलोनी भी जोन के दायरे में,मुढ़ीपार को भी बनाया गया बफर जोन

Chief Editor
3 Min Read

बिलासपुर।शहर से लेकर गांव तक लगातार कोरोना प्रभावित मरीजोकी संख्या दिनों दिन बढ़ती जारही है। जिला प्रशासन ने लगातार मिल रहे कोरोना मरीजो की संख्या और  प्रभावित क्षेत्र को देखते हुए जरूरी दिशा निर्देश जारी किया है।इसी क्रम में जिला प्रशासन ने जिले के शहर से लेकर गांव क्षेत्र को काँटेन्मेंट जोन घोषित किया है। जिला महकमा ने आज 9 क्षेत्र  को काँटेन्मेंट जोन घोषित किया है। इस दौरान र जोन क्षेत्र से आवागमन को पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही अत्यावश्यक को कुछ शर्तों में छूट रहेगी।

             
Join Whatsapp Groupयहाँ क्लिक करे

           जिला प्रशासन में शहर के बहुत बड़े क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है । क्षेत्र के उत्तर दक्षिण पूरब पश्चिम में तीन  किलोमीटर दायरे को बफर जोन  बना दिया है।प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा के सर्वाधिक क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन में डाला गया है । प्रमुख रूप से बिल्हा विकासखंड के बिटकुली गांव,  बिल्हा शहर के वार्ड क्रमांक 02 वार्ड क्रमांक 04 वार्ड क्रमांक 12 को कंटेनमेंट जोन के दायरे में रखा गया है । बिल्हा के मोहदा गांव को भी कंटेनमेंट जोन दायरे में लाया गया है ।

          इसके अलावा मस्तूरी क्षेत्र के सर्वाधिक कोरोना संक्रमण से प्रभावित मुड़पार खोरसी गॉंव के चारो तरफ 3 किलोमीटर के दायरे को बफर जोन मे शामिल किया गया है। इसके अलावा सकरी तहसील के आसमा सिटी कालोनी को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। बताते चलें कि आसमा सिटी में ही बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे का निवास है । साथ ही बिल्हा ब्लॉक के मंगला पासीद को भी कंटेनमेंट जोन में रखा गया है।

 जानकारी हो कि आसमा सिटी और मंगला पासीद दोनों ही क्षेत्र शहर से जुड़े हुए हैं। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कंटेनमेंट जोन क्षेत्र पर मेडिकल अधिकारियों पुलिस प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। इस दौरान क्षेत्र से आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। अत्यावश्यक स्थिति में ही अनुमति के बाद लोगों को निकलने की छूट दी जाएगी । बफर जोन क्षेत्र में रहने वाले सभी लोगों का टेस्ट भी किया जाएगा। प्रतिबंधों को नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी।

close