बिल्हा जनपद पंयायत उपाध्यक्ष ने मांगा भुगतान…कहा मेटैरियल सप्लायर बना रहे दबाव..सीईओ नहीं दे रहे जवाब

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—बिल्हा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कलेक्टर को पत्र लिखकर अवकगत कराया है कि गौठान निर्माण में उपयोग किए गए मैटेरियल का भुगतान अभी तक सप्लायरों को नहीं किया गया है। लगातार तकादा से सरपंचो की स्थित खराब है।  बार बार पत्राचार किए जाने के बाद भी मुख्य कार्यपालन अधिक जानकारी देने से बच रहे हैं। यह जानते हुए भी कि गौठान निर्माण में शासन की तरफ से किसी प्रकार का मद नहीं है। गौठान निर्माण के बाद मैटेरियल सप्लायर सरपंचो को परेशान कर रहे है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          बिल्हा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने कलेक्टर को पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि सरकार की नरवा, गरूवा, घुरवा और बारी योजना के तहत बिल्हा जनपद पंचायत के 21 ग्राम पंचायतों में गौठान निर्माण किया गया है। कमोबेश सभी गौठान पूर्ण हो चुके हैं। 1 अगस्त को मुख्यमंत्री गौठानों का लोकार्पण करेंगे।

              विक्रम सिंह ने बताया कि गौठान निर्माण में मैटेरियल लागत राशि का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। मैटेरियल सप्लायर भुगतान के लिए लगातार  दबाव बना रहे हैं। जिसके चलते सरपचों की हालत खराब है। जबकि वर्तमान सरपंचो का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। फिर भी प्रशासन ने सरपंचों पर दबाव डालकर गौठान निर्माण कराया। जिसका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है।

               विक्रम ने जिला प्रशासन से कहा कि महत्वपूर्ण योजना का काम बिना आबंटन के कराया जा रहा है। मामले में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी से भुगतान और योजना के क्रियान्यवयन को लेकर कई बार पत्र व्यवहार किया गया। लेकिन उन्होने मामले में ना तो जवाब दिया और ना ही व्यक्तिगत रूप से किसी प्रकार की जानकारी ही दी है। जाहिर सी बात है कि ठेकेदारों को अब तक भुगतान भी नहीं किया गया है।

                     जिला प्रशासन गौठान निर्माण की राशि का आवंटन जल्द से जल्द कर सरपंचो को अनावश्यक दबाव से छुटकारा दिलाए।

close