बिल्हा में भारी मतदान….धरम,राजेन्द्र,सियाराम ने किया जीत का दावा…आप नेता ने भी कहा हो रहा परिवर्तन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने जीत का दावा किया है। कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला,जनता कांग्रेस से सियाराम कौशिक और आप प्रत्याशी जसबीर सिंह ने कहा कि इस बार बिल्हा की जनता चेहरा बदल कर रहेगी। कमोबेश सभी नेताओं ने अपने अपने जीत का दावा किया। सुबह ही मतदान केन्द्र पहुंचकर मतदान भी किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                       धरमलाल कौशिक ने मतदान के बाद विक्टरी संकेत देकर कहा कि जबरदस्त मतदान का मतलब विकास को समर्थन है। कहीं कोई एन्टी इन्कैम्सी वाली बात ही नहीं है। जनता सुबह से बिना जलपान किए मतदान केन्द्र पहुंच रही है। चौथी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। हर तरफ भाजपा की जीत के संकेत मिल रहे हैं। धरम के अनुसार इस बार बिल्हा से ना केवल रिकार्ड तोड़ जीत होगी। बल्कि रिकार्ड तोड़ सीट के साथ भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी बनेगी।

                कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला ने मतदान के बाद जीत का दावा किया। शुक्ला ने कहा कि पिछली बार जनता ने भाजपा को नकार दिया था। इस बार बिल्हा विधानसभा ही नहीं बल्कि प्रदेश में भी जनता भाजपा को नकारेगी। सुबह से ही लोग मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। जनता शांत लेकिन भयंकर आक्रोश में है। किसी के बहकावे नहींं आते हुए मतदान केन्द्र पहुंचकर आक्रोश जाहिर कर रही है। संंकेत कांग्रेस सरकार बनाने के अभी से मिलने लगे हैं।

  जनता कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान एमलए सियाराम कौशिक परिवार के साथ परसदा स्थित मतदान केन्द्र में अधिकारों का प्रयोग किया। मतदान के बाद सियाराम ने कहा जोगी की आंधी चल रही है। कोई कुछ बोले इस बार भी मुझे जीत मिलने वाली है। मतदाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसका असर है कि सुबह से ही लोग मतदान केन्द्र में लम्बी लम्बी लाइनों में दिख रहे हैं।

         आम आदमी पार्टी प्रत्याशी जसबीर सिंह बिलासपुर में मतदान किया। उन्होंने कहा कि जनता झूठ और सच को पहले से ही अलग कर चुकी है। किसी के झांसे में नहीं आने वाली। सुबह से बूथों में लम्बी लाइन का अर्थ सच को जिताने का संकेत है। बिल्हा के साथ प्रदेश में आम आदमी पार्टी की भारी जीत होने के संकेत मिल रहे हैं। इस बार जनता किसी प्रकार के मुगालते में नहीं है। बिल्हा से आम आदमी पार्टी की बहुमत से जीत होगी।

close