बिल्हा मोड़ से तीन तलवारबाज गिरफ्तार

Chief Editor
1 Min Read

IMG-20161020-WA0176बिलासपुर— बिल्हा मोड़ के पास तलवार दिखाकर आंतक फैलाने वाले तीन युवकों पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों से तलवार भी बरामद कर लिया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                            बिल्हा पुलिस को जानकारी मिली की तीन युवक  बिल्हा मोड़ पर हवा में तलवारबाजी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी चन्द्राकर पेट्रोलिग पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। दबिश देकर तीनो यवकों को हिरासत में लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों से तलावार भी बरामद किया है।

                                         पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए तीन में एक नाबालिग है। छोटू उर्फ अमित यादव और नाबालिग आरोपी रायपुर के महादेव घाट के रहने वाले है। तीसरा तलवारबाज का नाम शिव चरण टंडन तालापारा बिलासपुर का बताया जा रहा है। तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

close