बिल्हा वासियों के साथ सीएम ने मनाया जन्मदिन

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

12/15/2001 8:29 PMबिलासपुर—बिल्हा में उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक दिन पहले ही सी.एम रमन सिंह का जन्म दिन मनया।  आमलोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए सभा के बाद रमन सिंह ने एक दिन पहले ही केक काटकर जन्मदिन मनाया। सी.एम ने बकायदा केक काटा और फिर आमलोगों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर सी.एम ने अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा कि सही मायने में आमलोगों ने ही उनका राजनीतिक जन्म दिया है। वो साधारण से एक पार्षद बनने के बाद जनता के आशीर्वाद से आज मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाल रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                मुख्यमंत्री ने सभा में बैठे हजारों लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज वो जो कुछ भी हैं वो प्रदेश के जनता जनार्दन की कृपा से हैं। मै जो कुछ दे रहा हूं वह मेरा नहीं आप लोगों का ही है।

                                              मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मैं हजारों भाई बहनों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा हूं। ऐसा अवसर मिलता रहे। उन्होंने कहा कि सही मायने में मैने आज पहली बार अपना जन्मदिन मनाया है। वह इसलिए खास हो जाता है कि उपस्थित लोगों का आशीर्वाद खुले मन से मिला है। मुख्यमंत्री को प्रदेश अध्यक्ष धर्म लाल कौशिक ने केक खिलाया और जनता के लिए प्यार मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा अवसर बहुत कम मुख्यमंत्रियों को मिलता है जिसका जन्मदिन सार्वजनिक सभा में सबके साथ मिलकर मनाये।

close