बीआर यादव राजनीति के अजातशत्रु..कांग्रेस

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20160305_105215बिलासपुर- आज काग्रेसियों  ने पूर्व मंत्री बी.आर. यादव को पुण्यतिथि पर याद किया। कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हे  राजनीति का अजातशत्रु बताया। कांग्रेसियों नेक हा कि बीआर यादव जनता  और कार्यकर्ताओं के बीच अपने व्यवहार एवं सादगी के कारण जाने माने जाते थे। उन्होंने समान्य परिवार में जन्म लेकर शिक्षक, पत्रकारिता और पार्षद के रूप में राजनीतिक जीवन की शुरूवात की। मध्यप्रदेश में विधायक एवं मंत्री के रूप में उन्होने अपनी पहचान बनाई। मंत्री रहते हुए उन्होंने बिलासपुर और छत्तीसगढ़ के लिए अनेकों सौगात दी। बिलासपुर के राउत नाच महोत्सव को उन्होने राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया।

                                 कांग्रेस भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर ने पूर्व मंत्री स्व. बी.आर. यादव को याद किया। कार्यक्रम संयोजक जफर अली ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला, नरेन्द्र बोलर, भुनेश्वर यादव, कृष्णकुमार यादव, रामशरण यादव, अभयनारायण राय, माधवचिंतामन ओत्तलवार, गणेश रजक, धर्मेश शर्मा, रंजीत सिंह ने भी यादव के जीवन एवं उनके योगदान को याद किया।

                कार्यक्रम में सुभाष ठाकुर, महामंत्री मनोज शर्मा, राकेश सिंह, हर्मेन्द्र शुक्ला, संजय चैहान, आशीष गोयल, पार्षद भागीरथी यादव, करम गोरख, उमेश कश्यप, कामता यादव, डाॅ. तरू तिवारी, त्रिभुवन लाल कश्यप, मनमोहन रजक, विष्णु कौशल, कंदन राव कामले, सूर्यमणि तिवारी, प्रशांत यादव, जयकिशन साहू, मनोज शुक्ला, मोति लाल थारवानी, चतुर सिंह पटेल, टिकाराम निर्मलकर, जयपाल निर्मलकर, अशोक साहू, बबला सिंह, प्रेमदास मानिकपुरी, उपस्थित थे।

close