बीच सड़क में चाकूबाजी..घायल पहुंचा थाना..सिम्स में भर्ती..आरोपी फरार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर— मंगला चौक के पास शुभम विहार स्थित बालानी नर्सिंग होम के सामने मुख्य सड़क आदतन बदमाश ने चाकूबाजी की है। चार पहिया सवार युवक को करीब आधा दर्जन बार हमला किया। इसके बाद आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ फरार हो गया। घायल युवक अपने भाई के साथ सिविल लाइन थाना पहुंचा। मुलायजा के साथ अपराध दर्ज किया गया है। बहरहाल पीड़ित का इलाज सिम्स में चल रहा है।गुरूवार 14 मई को सुबह करीब 10 बजे 27 खोली निवासी मुकेश सिंह जेसीबी ड्रायवर को लेने शुभम विहार कालोनी जा रहा था। कालोनी में घुसने से पहले ही आदतलन बरदमाश और स्वभाव से नशेड़ी अनिमेश शुक्ला ने मुकेश की गाड़ी को हाथ से रोकने का इशारा किया। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ मुकेश सिंह को अर्टिगा से उतारा।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप NEWS ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Join Our WhatsApp Group Join Now

              सिविल लाइन में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार मुकेश सिंह को चार लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी अनिमेष बटन वाली चाकू  निकालकर उस पर पांच छः बार जानलेवा हमला किया। अनिमेष शुक्ला ने उसके सीने जांघ पीठ, हाथ पर चाकू से वार किया। जिसके चलते वह लहुलुहान हो गया। हमले में उसके हाथ की हड़्डी भी टूट गयी है।

                   थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि घायल मुकेश सिंह को उसके भाई राकेश सिंह ने थाना लाया। मुलायजा के बाद मुकेश सिंह पिता इन्द्रसेन सिंह को सिम्स में भर्ती किया गया है। आरोपी के खिलाफ 307 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बहरहाल आरोपी फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

close