बीच सड़क में 15 फिट गड्ढा…मोटरसायकल सवार पंच की मौत…PMSY ठेकेदार की लापरवाही..जेसीबी फूंकने का प्रयास

BHASKAR MISHRA
3 Min Read
  बिलासपुर—रतनपुर क्षेत्र में  प्रधानमंत्री  सड़क योजना के ठेकेदार की लापरवाही मोटरसायकल सवार के मौत का सबस बन गया है। प्रशासन को घटना की जानकारी सुबह 11 बजे मिली। हादसे की जानकारी मिलती है ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया।इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन को फूंकने का प्रयास किया गया। लेकिन प्रशासन और पुलिस की सजकता से आगजनी के इरादों को अंजाम तक पहुंंचने से पहले ही नियंत्रित कर लिया गया।
                                    रतनपुर बेलगहना मार्ग में करीब 14 किलोमीटर लम्बी सड़क पर प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत किया जा रहा है। सड़क निर्माण का काम बिलासपुर के लैण्डमार्क रायल प्रायवेट लिमिटेड कर रहा है। सड़क पर जगह जगह बिना सुरक्षा के गड्ठा कर दिया गया है। बीती दिन ठेकेदार ने पुल निर्माण के लिए करीब 15 फिट से अधिक गहरा कर दिया। लेकिन सुरक्षा के कोई उपाय नहीं किया। बीती रात मोहदा गांव का पंच खैरा से गांव मोहदा लौट रहा था। पंच राजेश साहू मोटर के साथ गड्ढे में गिर गया। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
              सुबह मामले की जानकारी रतनपुर प्रशासन को मिली। जानकारी मिलती है पुलिस अमला भी मौके पर पहुंच गया। नाराज ग्रामीणों ने पहले तो चक्का जाम किया। इसके बाद ठेकेदार की जेसीबी को भी जलाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस के बीच बचाव से मामले को शांत कराया गया। करीब चार घण्टे तक तक नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर काम को रोक दिया।
                        लेकिन पुलिस और प्रशासन के बीच बचाव से सभी को शांत कराया गया। ठेकेदार को तत्काल बुलाकर मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपए मुआवाज राशि दिलाया गया।   रतनपुर नायाक तहसीलदार सुनील अग्रवाल ने बताया कि काफी समझाइश के बाद चकाजाम को खुलवाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया गया  है।
                         नायब तहसीलदार ने बताया कि राजेश देर रात खैरा से लौट रहा था। शायद गड्ढे की जानकारी नही थी। या किसी अन्य वजह से यकायक मोटर सायकल समेत गड्ढे में गिर गया। ठेकेदार से मुआवजा दिलवाया गया है। इसके अलावा प्रशासन स्तर पर मतक के परिजनों को सहयोग किया जाएगा।
close