रायपुर।शनिवार को छत्तीसगढ़ भाजपा में टिकट वितरण से कई नेता काफी नाराज चल रहे हैं। विधायकों के टिकट कटने से इस्तीफे की धमकी भी मिल रही है।बता दे कि दुर्ग जिले की सबसे महत्वपूर्ण सीट माने जाने वाली पाटन विधानसभा सीट से भाजपा ने विजय बघेल के बजाए मोतीलाल साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। विजय बघेल को टिकट नहीं मिलने से पाटन भाजपा के नेता काफी नाराज चल रहे हैं, और सामूहिक इस्तीफे की भी धमकी दी हैं।
पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ कई नेता अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को सौंपने की बात कह रहे हैं, पाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष किशोर साहू, भाजपा नेताहर्ष भाले, अखिलेश मिश्रा, संदीप कश्यप के नेतृत्व में कई नेता और कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय में पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया।
साथ ही दुर्ग ग्रामीण से विधायक रमशीला साहू को भी भाजपा ने टिकट नहीं दिया है। रमशीला साहू की जगह जागेश्वर साहू को प्रत्याशी बनाया गया है। टिकट वितरण की इस नीति से रमशीला साहू को भी झटका लगा है।