बुजुर्गों से मिलती है समाज को दिशा..राजू

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

IMG_20160229_164442बिलासपुर– कोनी में संसदीय संचिव राजू सिंह क्षत्री,सीजी वाल के मुख्य संपादक रूद्र अवस्थी,संभागायुक्त सोनमणि वोरा की उपस्थिति में एक शाम बुजुर्गों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बिलासपुर के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वालों को शाल श्रीफल,पदक और पुष्पहार से स्वागत किया गया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     कार्यक्रम शुरू होने से पहले संभागायुक्त सोनमणि वोरा,संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री,सीजी वाल मुख्य संपादक रूद्र अवस्थी ने माता सरस्वती के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलित किया। गीत संगीत कार्यक्रम के बीच अतिथियों ने शिक्षा,समाज सेवा,पत्रकारिता के क्षेत्र में महति भूमिका निभाने वाले गणमान्य लोगों को प्रकाश रत्न से सम्मानित किया। IMG_20160229_160334

                                              वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी का राजू सिंह क्षत्री ने पत्रकारिता के क्षेत्र में संस्था की तरफ से प्रकाश रत्न भेट करने के साथ ही शाल और श्रीफल से सम्मानित किया। संस्था के लोगों ने राजू सिंह क्षत्री को राजनीति में अभिन्न योगदान देने और सेवा के लिए प्रकाश रत्न का अवार्ड दिया। संस्था के सदस्य अजय सिंह विसेन और स्वर्णाकार ने तखतपुर विधायक को शाल श्रीफल भेटं किया।

                             संसदीय सचिव ने सम्मानित सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि आप जैसे लोगों से ही समाज को सकारात्मक दिशा और दशा तय होती है। आगे भी लोगों का आशीर्वाद समाज को मिलता रहेगा।

IMG_20160229_162959                     राजू सिंह क्षत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय समाज में अनुभव को उच्च दर्जा हासिल है। जिस घर में बुजुर्ग और ज्ञानवान अनुभव हो वहां दुनिया की कोई विपदा फटक नहीं सकती । तखतपुर विधायक ने कहा कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन में ही हम लोग आज यहां तक पहुंचे हैं। बुजुर्ग जब हमारे सिर पर हाथ रखते हैं तो सारे काम अपने आप आसान हो जाते हैं।

                                                                           संसदीय सचिव ने उपस्थित लोगों के साथ फोटो खिंचवाया और हमेशा सुख दुख में साथ रहने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के अंत में साहित्य पत्रिका का विमोचन किया गया।

close