बिलासपुर–शिक्षक नगर निवासी 80 साल बुजुर्ग महिला ने मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर ली है । बुजुर्ग महिला के दामाद ने छत चढ़कर जब देखा तो उसके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच मामले को दर्ज कर लिया है।
Join Whatsapp Group | यहाँ क्लिक करे |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगला स्थित शिक्षक कालेनी निवासी संजय सालुंके ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी सांस ने मिट्टी तेल छिडकर अग्निस्नान कर लिया है। आग से बुरी तरह से झुलसकर उसकी सास की मौत हो गयी है। दामाद संजय ने पुलिस को बयान दिया है कि सास नंदनी इंगोले छत पर देर शाम चिमनी लेकर गई थी। उसके बाद क्या हुआ इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।
सुबह जब वह छत पर गया तो देखा कि नंदनी इंगोले का शरीर बुरी तरह से जला हुआ है। और उनकी मौत हो चुकी है। उसने इसकी जानकारी तत्काल अपनी पत्नी को दी। पुलिस को दिये बयान में संजय ने बताया कि उसकी सास पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है। पुलिस मामले में जांच करने की बात कह रही है।