बुजुर्ग हमारे धरोहर…मेहनतकश का होता है सम्मान..अमर

BHASKAR MISHRA

sabji mandi ki pratham varshganth avm bujurgo ka samman kiya ---mantri shri agrawal  (12)बिलासपुर— तिफरा स्थित थोक फल-सब्जी मंडी के प्रथम वर्षगांठ पर मंडी से जुड़े पच्चीस बुजुर्गों को आज नगरीय प्रशासन, वाणिज्यिक कर एवं उद्योग मंत्री री अमर अग्रवाल ने शाल, श्रीफल से सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिसका सम्मान हुआ है वे हमारे धरोहर हैं। उन्होंने व्यवस्था को बनाने में नगर का बहुत सहयोग दिया है। अमर अग्रवाल ने कहा कि बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक हैं। उनका सानिध्य मिलना गौरव की बात है।

                     नगरीय प्रशासन मंत्री अग्रवाल ने कहा कि यह सब्जी मंडी शनिचरी बाजार के बाद चांटीडीह में संचालित होता था। छोटी जगह होने के कारण यातायात प्रभावित होता था। लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। सुविधाओं के मद्देनजर व्यवस्थित सब्जी और फल बाजार के लिए कार्ययोजना बनाकर तिफरा में वृह्द रूप से मंडी का निर्माण कराया गया। आज यह पूरे प्रदेश का का सबसे बड़ा सब्जी एवं फल मंडी है।

                       मंत्री अग्रवाल ने बताया कि पिछले पन्द्रह वर्षों में शहर के विकास के लिए ट्रांसपोर्ट नगर, हाईकोर्ट, हाइटेक बस स्टेण्ड, विश्वविद्यालय सहित कई महत्वपूर्ण कार्य कराये गये हैं। बिलासपुर स्मार्ट सिटी की दौड़ में शामिल हो गया है। बिलासपुर को स्मार्ट सिटी बनाने विभिन्न वर्गों से सलाह और सुझाव मंगाये जा रहे हैं। शहर की यातायात को व्यवस्थित करने फ्लाई ओव्हर का निर्माण भी प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि बड़ी चीजों का निर्माण आसान है परन्तु व्यवस्थित करना कठिन होता है। नगर विधायक ने इस अवसर पर कहा कि आज जिनका सम्मान हो रहा है वे सब्जी मंडी के धरोहर है। जिन्होंने सब्जी मंडी में छोटे-छोटे व्यापार प्रारंभ कर आज इतनी बड़ी मंडी का स्वरूप प्रदान किया। बुजुर्ग हमेशा से हमारे मार्गदर्शक रहे हैं, जो अच्छा काम करेगा उनका सम्मान करना गौरव की बात है। सब्जी मंडी के एक साल पूरे होने पर अग्रवाल  केक भी काटा।

sabji mandi ki pratham varshganth avm bujurgo ka samman kiya ---mantri shri agrawal  ( (1)               कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि आज मंडी का स्थापना दिवस है। सब्जी व्यापारियों के सहयोग और  प्रशासन की मेहनत से इस मंडी को व्यवस्थित किया गया है। आने वाले समय में यह आदर्श मंडी के रूप में होगा। उन्होंने सम्मानित किये जा रहे वरिष्ठ बुजुर्गों के सुखमय जीवन की कामना की। विशिष्ट अतिथि गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि यह सब्जी मंडी आज से एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री एवं कृषिमंत्री की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया था। इस मंडी से बिलासपुर एवं आसपास के लोगों को लाभ मिला है।  कार्यक्रम के मंचस्थ अतिथियों का फल की टोकरी, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया।

                             इस अवसर पर नगर निगम महापौर किशोर राय, उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया, बेनी गुप्ता, गुलशन ऋषि, रामदेव कुमावत, राकेश तिवारी, अशोक सलूजा, बंधु मौर्य, मनोज कश्यप, राजेश कुल चंदानी, झामनदास वाधवानी सहित विभिन्न मंडी के पदाधिकारी सहित तिफरा मंडी के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

close