बृजेश ने किया चुनाव प्रचार शंखनाद..कहा बनेगी जोगी की सरकार…किसानों का होगा कर्ज माफ..दूर होगी बेरोजगारी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से बिलासपुर विधानसभा प्रत्याशी बृजेश साहू ने पदयात्रा के साथ चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश किया। इस दौरान बृजेश साहू और जनता कांग्रेस के समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। राहगिरों से अलावा सभी दुकानदारों और मतदाताओं को हल चलाता किसान चुनाव चिन्ह के बारे में बताया और समर्थन भी मांगा।
                                 बिलासपुर विधानसभा जनता कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश साहू ने चुनाव प्रचार अभियान का श्रीगणेश किया। उस्लापुर ब्रिज से अपने समर्थकों के साथ बृजेश साहू ने चुनावी शंखनाद कर शहरवासियों से समर्थन मांगा। लोगों को जनता कांग्रेस के हल चलाता किसान चुनाव की जानकारी दी। बृजेश साहू ने कहा प्रदेश में इस समय परिवर्तन की लहर है। जनता पिछले पन्द्रह सालों से भाजपा सरकार से थक चुकी है। विकास के नाम पर संत्री से मंत्री तक मलाई काट रहे हैं। जनता परेशान है…छोटे छोटे कामों के लिए अधिकारियों के दरवाजे पर नाक रगड़ना पड़ता है।
        बृजेश ने बताया कि बिलासपुर की जनता भी जोगी की तरफ बड़ी उम्मीद से देख रही है। कल तक लोगों में अफवाह था कि चुनाव चिन्ह जानबूझकर नहीं लिया जा रहा है। ऐसे लोगों का मुंह जोगी ने बंद कर दिया है। हल चलाता किसान चुनाव चिन्ह कृषि प्रधान राज्य के सेवक प्रतीक है। जोगी सरकार बनाएंगे किसान युवा,गरीब और मध्यमवर्ग के लोगों की समस्याओं को कुछ ही दिनों में दूर करेंगे। बृजेश ने कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। बिजली बिल आधा हो जाएगा। युवाओं को स्थानीय स्तर पर नौकरी में 90 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
                      बृजेश साहू के पदयात्रा में मुख्य रूप से सैय्यद निहाल, रघुवीर सिंह,  संभागी संगठन मंत्री करण मधुकर, सुनीता यादव,सुशीला खजुरिया, कुंती उइके, ललिता भारद्वाज, गंगा मरकाम, चंदारानी,कविता कोल,ममता उइके, सरिता कांगड़े,परमिता कुर्रे, विनय दुबे,राज बंजारे,भरत जोशी समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।
close