बेटियों ने किया जिले का माथा गर्व से ऊंचा..मनोज ने बताया…दिल्ली में सारा और सरोज करेंगी प्रदेश का नाम रोशन

BHASKAR MISHRA
4 Min Read

बिलासपुर— राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिसम्बर महीने में होने वाली प्रतियोगिता में जिले की दो छात्राएं छ्तीसगढ़ की प्रतिनिधित्व करेंगी। राष्ट्रीय कला उत्सव में दोनों छात्राओं की सफलता पर कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी ने तारीफ करने के साथ शुभकामनाएं दी है। सहायक जिला परियोजना अधिकारी मनोज राय ने बताया कि आने वाले महीने में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय उत्सव प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की कुल 8 छात्र छात्राओं में से 2 का चयन बिलासपुर जिले से हुआ है। दोनों छात्राएं छत्तीसगढ राज्य के साथ बिलासपुर का प्रतिनिधित्व करते हुए माता पिता और अपने संस्थान का नाम रोशन करेंगी।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             सहायक जिला परियोजना अधिकारी मनोज राय ने बताया कि भारत सरकार के निर्देश पर देश के सभी राज्यों में राष्ट्रीय कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर राज्य में राज्य स्तरीय कला उत्सव का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन विकास खण्ड से लेकर जिला स्तर और फिर राज्य स्तर पर किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल स्तर की छात्र छात्राओं ने एकल गायन, वादन, नृत्य और  चित्रकला प्रतियोगिता में भागीदारी की।

            मनोज राय ने जानकारी दी कि राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न विधाओं के लिए 8 छात्र छात्राओं का चयन राष्ट्रीय उत्सव प्रतियोगिता के लिए किया गया। इनमें से 2 प्रतिभागियों का चयन बिलासपुर से भी हुआ । दोनों छात्राएं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश के साथ बिलासपुर का नाम रोशन दिल्ली मेें रोशन करेंगी। 

                               राय ने बताया कि राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में सेंट फ्रांसिस सीनियर स्कूल कक्षा 9 की छात्रा सारा पाण्डेय ने कथक शैली में नृत्य पेश कर छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया। शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सेमरा गौरेला से 10 वीं की छात्रा सरोज अमलेश ने राज्यस्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया । 

           प्रदेश स्तरीय राष्ट्रीय कला उत्सव चित्रकला प्रतियोगता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा सरोज अमलेश के पिता कृषक हैं। सरोज 100 सीटर कन्या छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही है। दोनों छात्राएं अगले माह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कला उत्सव में अपने कला का प्रदर्शन करेंगी। सारा पाण्डेय और सरोज क्रमशः एकल नृत्य और चित्रकला का प्रदर्शन करेंगी।

                                मनोज राय ने बताया कि सारा और सरोज की सफलता पर कलेक्टर डॉ.संजय अलंग और जिला शिक्षा अधिकारी हीराधर ने खुशी जाहिर की है। दोनों अधिकारियों ने छात्राओं और उनके परिजनों को शुभकामनाएं देने के साथ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए कामना की है।   

                 

close