बेटियों ने बढ़ाया मनेन्द्रगढ़ का गौरव …विधि विभाग नेताओं ने किया सम्मान..कहा..हर संभव करेंगे मदद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
मनेंद्रगढ़—–राज्यसभा सांसद और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष विवेक तंखा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि अध्यक्ष संदीप दुबे के निर्देश पर मनेंद्रगढ़ मैं बोर्ड परीक्षा के टापर को सम्मानित किया गया। एक सादे कार्यक्रम में विधि प्रकोष्ठ के नेताओं ने सभी टापर को सम्मानित करने के साथ उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।
 
                मनेन्द्रगढ में विधि प्रकोष्ठ के नेताओं ने एक सादे क्रायक्रम में प्रदेश विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष और राष्ट्रीय विधि प्रकोष्ण के निर्देश पर जिले में 12 वी और 10 वी बोर्ड टापर का सम्मान किया गया। कक्षा 12वीं की छात्रा अंजलि कश्यप और कक्षा दसवीं की छात्रा अंजली सिंह को प्रदेश विधि प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रमेश सिंह और प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के संयुक्त सचिव राजेंद्र तिवारी ने उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
 
                    रमेश सिंह और राजेन्द्र तिवारी ने दोनों छात्राओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर अधिवक्ता विजय मिश्रा कल्याण केसरवानी विनय पाठक वेंकटेश सिंह और युवक कांग्रेस  के रंजन शर्मा, सर्वेश तिवारी विशेष रूप से मौजूद थे। 
 
            विधि प्रकोष्ठ के नेताओं ने बताया कि मनेद्र्गढ़ की गौरव दोनों बेटियां शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक शाला की छात्रा हैं। हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। साथ ही पढाई लिखाई को लेकर हरसंभव सहयोग करने को तैयार हैं।
TAGGED:
close