बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ…रायगढ़ को नेशनल अवार्ड

Shri Mi
2 Min Read

raigarh_collector♦देश के दस चयनित जिलों मे रायगढ़ भी
♦24 जनवरी को नई दिल्ली मे मिलेगा सम्मान
रायगढ़।केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत शासन के संयुक्त सचिव के.मोसेस चलाई ने रायगढ़ कलेक्टर अलरमेलमंगई डी को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना मे सराहनीय कार्य करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत शासन द्वारा 24 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी 2015 को शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की दूसरी वर्षगांठ भी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                     राष्ट्रीय बालिका दिवस समाज में बालिकाओं के प्रति जागृति लाने के लिए मनाया जा रहा है ताकि बालिकाएं समाज में सम्मान के साथ जीवन जी सके।बता दें कि केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग भारत शासन द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश के 10 चयनित जिलों को इस मौके पर सम्मानित किया जाएगाजिनमें से एक रायगढ़ जिला है।रायगढ़ जिले को प्रभावी सामुदायिक सहभागिता श्रेणी में बेहतरीन कार्य के लिए चयनित किया गया है एवं 24 जनवरी को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close