बेलगहना और रतनपुर में आभार कार्यक्रम..जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा..सीएम की घोषणा से लौटी किसानों में रौनक

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—सरकार के कर्जमाफी और समर्थन मूल्य वृद्धि के बाद छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ बिलासपुर जिले के किसानों में भारी उत्साह है। जिला कांग्रेस कमेटी ने ब्लाक स्तर पर शासन के निर्णय के समर्थन में आभार प्रदर्शन का एलान किया है। इसी क्रम में बुधवार को सबसे पहले बेलगहना और बाद मेंं रतनपुर ब्लाक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रदर्शन किया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि कर्जमाफी और समर्थन मूल्य में वृद्धि एलान से किसानों के परिवार में दीपावली से पहले दीवाली वातावरण है। किसानों की खुशियां देखते ही बन रही है।(cgwall.com के व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करे)
                           बुधवार को पहले बेलगहना और इसके बाद रतनपुर ब्लाक में जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ताओं और किसानों के साथ सरकार के प्रति आभार जाहिर किया है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि ऐसा बहुत कम देखने को मिला है। कि सरकार बनने के बाद मात्र एक घंटे के भीतर सीएम ने महत्वपूर्ण वादों को पूरा कर दिखाया हो। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ लेने के बाद मात्र एक घंटे के भीतर महत्वपूर्ण बैठक कर किसानों का कर्ज ना केवल माफ किया। बल्कि लगे हाथ धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 2500 रूपए कर दिया है।
                               विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश में सबसे पहले जिले के बेलगहना ब्लाक में स्थानीय कमेटी और जिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने एक कार्यक्रम का आयोजन कर कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है। विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल खुद किसान हैं। किसानों की पीड़ा और दुख दर्द से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। पिछले पन्द्रह सालों से भाजपा सरकार ने किसानों का शोषण किया। कभी समर्थन मूल्य के तो कभी बोनस के नाम पर किसानों को बेवकूफ बनाया गया। पिछले पन्द्रह सालों में किसानों की स्थिति बद से बदतर हो गयी। लेकिन कांग्रेस ने जो वादा किया..सरकार बनते ही कर दिखाया। कर्जमाफी और समर्थन मूल्य वृद्धि कर किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों की आंसू को पोछा है। यहि कारण है कि आज किसानों के घर-घर में खुशियों की बयार बह रही है।
            विजय केशरवानी ने बताया कि रतनपुर ब्लाक में भी किसानों के साथ ब्लाक जिला कांंग्रेस नेताओं ने भूपेश बघेल के प्रति आभार जाहिर किया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कर्जमाफी और समर्थन मूल्य बृद्धि के बाद प्रदेश में सबसे पहले बेलगहना और फिर रतनपुर में किसानों के साथ कांग्रेस नेताओं ने आभार प्रदर्शन किया है। सभी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति विश्वास के साथ कृतज्ञता जाहिर की है। जिले के अन्य ब्लाकों में भी आभार प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला और ब्लाक नेताओं के अलावा किसान भी मौजूद रहेंगे।
                          बेलगहना में आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान पीसीसी सचिव अरूण चौहान के अलावा ब्लाक अध्यक्ष संदीप शुक्ला भी मौजूद थे। संदीप ने कहा कि जब तक प्रदेश के अन्नदाताओं के घर में खुशियों का चूल्हा नहीं जलेगा। प्रदेश की जनता खुश नहीं रह सकती है। पिछले पन्द्रह सालों से इसका उदाहरण कई बार देखने को मिला है। भूपेश बघेल किसान नेता हैं। उन्हें किसानों के दुख दर्द का अच्छी तरह से अहसास है। आने वाले समय में किसानों के विकास पर मुख्यमंत्री का फोकस रहने वाला है। उन्होने तूफान में नष्ट हुए फसलों का सर्वे का निर्देश दिया है। नुकसान की भरपाई का भी एलान किया है।
             बेलगहना और रतनपुर में विजय केशरवानी के अलावा पीसीसी सचिव अरूण चौहान, रतनपुर ब्लाक अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, कोटा ब्लाक अध्यक्ष आदित्य दीक्षित और कोटा विधानसभा प्रत्याशी विभोर सिंह ने भी संबोधित किया।
close