बेहतर होगी कोटा-अचानकमार सड़क

Shri Mi
3 Min Read

3847_1रायपुर।लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने सोमवार को रायपुर में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की प्रगति समीक्षा की।मूणत ने विभाग के अंतर्गत निर्माणाधीन सभी कार्यों को गुणवत्ता सहित समय-सीमा में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।मूणत ने बताया कि राज्य में बेहतर आवागमन की सुविधा के लिए चालू वर्ष 2016-17 के दौरान अभी लगभग 800 करोड़ रूपए की राशि के दो हजार किलोमीटर लम्बाई के सड़क मार्गों के नवीनीकरण तथा पेंच मरम्मत आदि का कार्य प्रक्रिया में है।

                                      लोक निर्माण मंत्री ने बैठक में राज्य में विभाग के वार्षिक संधारण मद के अंतर्गत मार्गो की स्थिति, विभाग द्वारा किए जा रहे पेंच मरम्मत तथा डामरीकृत नवीनीकरण और नया डामरीकरण के कार्यो की प्रगति के बारे में विस्तार से समीक्षा की और साथ ही स्वीकृत सभी कार्यो को शीघ्रता से प्रारंभ कर समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

                                   लोक निर्माण मंत्री ने समीक्षा करते हुए राज्य में बेहतर आवागमन सुविधा के विस्तार के लिए सभी महत्वपूर्ण मार्गो में आवश्यकतानुसार पेच मरम्मर तथा नवीनीकरण के कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में चौकी-मोहला-मानपुर मार्ग, डोंगरगांव-तुमड़ीबेड़ मार्ग, गौरवपथ-अम्बागढ़ चौकी, सहसपुर लोहरा-रेंगाखार मार्ग, पंडरिया-बजाग मार्ग, नरदहा-चन्दखुरी-पचेड़ा मार्ग, मोवा-दलदल सिवनी मार्ग, किरना-तिल्दा मार्ग, बिलासपुर-पासीद मार्ग, कोटा-अचानकमार मार्ग, मुंगेली-नांदघाट मार्ग, पामगढ़-शिवरीनारायण-सारंगढ़ मार्ग, उरगा-हाटी मार्ग, रायगढ़-कोतरा-नंदेली-सक्ती मार्ग और रायगढ़-अम्बिकापुर आदि मार्गो में पंेच मरम्मत तथा डामरीकरण के कार्यो की प्रगति के बारे में विस्तार से समीक्षा की गई।

                                      मूणत ने राज्य के वनांचल क्षेत्रों में भी सड़क तथा भवन और पुल-पुलिया आदि निर्माण कार्यो को विशेष गति देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए कि राज्य में कोई भी स्कूल-कॉलेज तथा कार्यालय भवन पहुंच विहीन ना हो।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close