बैंकर्स क्लब समन्वयक ने बताया..होली मिलन पर सर्वश्रेष्ठ महिला कार्यकर्ता होगी सम्मानित.व्यवस्था पर होगी चर्चा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–बैंकर्स क्लब की तरफ से महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बैंको में असाधारण, उल्लेखनीय और अनुकरणीय कार्य करने वाले स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी बैंकर्स क्लब समन्वयक बिलासपुर ललित अग्रवाल ने दी है।
 
         बैंकर्स क्लब समन्वयक ललित अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’  मज़दूर आंदोलन से उपजा है। इसका बीजारोपण साल 1908 में हुआ था। 15 हज़ार औरतों ने न्यूयॉर्क शहर में  मोर्चा निकालकर नौकरी में निर्धारित  कार्य-अवधि, बेहतर वेतन और लोकतंत्र में समान अधिकार दिए जाने की मांग की थी। मतदान करने के अधिकार को लेकर विशाल मोर्चा निकाला था। इसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ़ अमरीका ने इस दिन को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित कर दिया। तब से इस दिन को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
                  ललित अग्रवाल ने कहा कि बैंकर्स क्लब, बिलासपुर महिला दिवस  और होली मिलन समारोह के अवसर पर बैंकों में असाधारण, उल्लेखनीय, अनुकरणीय कार्य करने वाले स्टॉफ  को सम्मानित करेगा। 7 मार्च 2020 की शाम 7 बजे मंगला चौक स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में  किया जाएगा।
 
                ललित ने जानकारी दी कि 1 अप्रेल से भारत सरकार ने 12 बैंकों का एकीकरण कर 4 बैंक बनाने के निर्णय लिया है। बदली परिस्थितियों में पांच ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को  प्राप्त करने पर भी इस दौरान चर्चा होगी।
TAGGED: , , ,
close