बैठक में पहुंचे अमर…भाजपा ने किया दीनदयाल को याद

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20160925-WA1506बिलासपुर—भारतीय जनता पार्टी की केरल के कोझिकोड में आयोजित राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे प्रदेश के नगरीय निकाय वाणिज्यकर मंत्री अमर अग्रवाल और मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह समेत मंत्रीमंडल ने भी शिरकत किया। केन्द्र सरकार ने पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर्व को शताब्दी वर्ष समारोह मनाने का एलान किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     बैठक में देश के गरीबों के लिए कई जन-कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की गयी। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं से जोड़कर सीधे लाभ पहुचाने की बात कही गयी। पीएम ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय का सपने को साकार किया जाएगा। समाज के अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को हर सूरत में पहुचाया जाएगा।

                 निकाय मंत्री अमर अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में केन्द्र सरकार की योजनाओं को राज्य सरकार के साथ जोड़कर आम आदमियों को लाभांन्वित करने का काम तेजी से किया जा रहा है।

                     भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति में भाजपा शासित राज्यों के मंत्रियो को भी आमंत्रित किया गया है। केन्द्र सरकार की योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्यवयन हो इसके लिए वरिष्ठ नेताओं ने जानकारी दी। मजबूत इरादों के साथ जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लिया गया।

भाजपा कार्यालय में नेताओं का जमघट

भारतीय जनसंघ के संस्थापक पं.दीनदयाल उपाध्याय की जनशताब्दी धूमधाम से मनाया गया। केरल के कोझीकोड़ में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यसमिति  की बैठक में पं.दीनदयाल उपाध्याय जनशताब्दी समारोह के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने संबोधित किया। संबोधन को बिलासपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भी सुना।

                             इस मौके पर एल्डरमैन मनीष अग्रवाल समेत भाजपा जिलाध्यक्ष रजनीश सिंह,महामंत्री घनश्याम कौशिक, महापौर किशोर राय, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रूक्मणी कौशिक विशेष रूप से उपस्थिति थीं। सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य लोगों ने प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री के भाषण को सुना। जनशताब्दी कार्यक्रम के अवसर पर जिले के सभी मंडलों और बूथों पर भी मोदी के भाषण को सुना गया

close