बैलगाड़ी से पहुंचे ज्ञापन देने..कांग्रेसियों ने फिर साधा प्रधानमंत्री पर निशाना … कहा..गरीबों का जीना हुआ मुश्किल

BHASKAR MISHRA
5 Min Read
बिलासपुर—-पेट्रोल डीजल और रसोई गैस मैं लगातार वृद्धि के खिालफ कांग्रेसियों ने आज कोनी और रतनपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा । भाषणवाजी के बाद सभी कांग्रेसी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन पत्र दिया। रतनपुर में विजय केशरवानी और प्रभारी मंत्री चुन्नीलाल साहू कार्यकर्ताओं के साथ  बैलगाड़ी पर सवार होकर तहसील कार्यालय पहुंचे। पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। 
 
               इसके पहले कांग्रेस नेताओं ने सबसे पहले कोनी और बाद में रतनपुर में पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। केन्द्र सरकार की रीति और नीति पर जमकर निशाना साधा।
 
बेलतरा विधानसभा के कोनी में धरना प्रदर्शन
 
           बेलतरा विधानसभा के कोनी में आयोजित धरना प्रदर्शन में कांग्रेसियों ने भाजपा और केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लिया। वक्ताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने लॉक डाउन के दौरान गरीब जनता की स्थिति और दर्द को करीब से महसूस किया। लॉकडाउन में मजदूरों को घर वापसी के लिए वाहन की व्यवस्था की। साथ ही आने वाले सभी मजदूरों के लिए खान पान की व्यवस्था को प्राथमिकता से लिया। लेकिन इस दौरान केन्द्र सरकार जेब भरने पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि में लगी रही। 
 
                  लॉक डाउन के  चलते देश  में गरीब किसानों का हालत बदतर हो गया।  बावजूद इसके केन्द्र की मोदी सरकार ने जनता को नजरबन्द किया। किसानों को राहत पहुचाना छोड़ पेट्रोल, डीजल के दाम को आसमान तक पहुंचा दिया।
 
आधी रात का प्लान..गरीब परेशान–अटल
 
               धरना को अपने संबोधन में प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि  केंद्र की भाजपा सरकार ने किसी भी योजना को प्लान के साथ नही किया है। आधी रात को नोटबन्दी का एलान किया जाता है। अफसोस कि दावे के अनुसार न काला धन आया  और न किसी गरीब के खाते में 15 लाख रूपए ही आए। हां इस दौरान गरीबों को भूखे प्यासे रहकर लम्बी लाइन में जूरूर खड़ा होना पड़ा। और पूंजीपतियों का धन चंद मिनट में काले से सफेद  हो गय़ा।  ऐसा ही कुछ लॉक डाउन के दौरान  भी हुआ। बिना किसी प्लान के लागू डाउन लागू कर दिया गया। मजदूरों को यहां भी  भूखे प्यासे सड़क नापने को मजबूर होना पड़ा है।
 
भाजपा गरीबी नहीं.गरीबों की दुश्मन–विजय
 
         जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा भाजपाई वादा करने में माहिर होते है। लेकिन अभी तक जुमला पैकेज से किसी भी किसान  और गरीब मजदूर का भला नहीं हुआ। केशरवानी ने आरोप लगाया कि भाजपा की केन्द्र सरकार गरीबी नहीं गरीबों को ही उखाड़ फेंकना चाहती हैे। दरअसल भाजपा की केन्द्र सरकार अमीरों के इशारे पर चलती है। आज जब देश मे किसान गरीब मजदूर भूख मारने को मजबूर है। केंद्र सरकार ने अपने फायदे के लिए ईंधन का दाम बढ़ाकर अपना जेब गरम कर रही है। आज जब गरीब किसान भाइयो का किसानी का दिसमय है
ठीक इसी समय केन्द्र ने डीजल और पेट्रोल के  दाम को  बढ़ा दिया है।
 
 सिमट रही भाजपा–चुन्नीलाल
 
          बिलासपुर प्रभारी चुन्नीलाल साहू ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार जुमलेबाजी की सरकार है। सिर्फ वादा करते हैं पूरा नहीं करते । इनकी जुमलेबाजी के चलते ही देश में आज भाजपा सरकार सिमट रही है।  कांग्रेसी 69 सीट पर शासन कर रही है। आने वाले समय में नए जिला पेंड्रा मरवाही में भी कांग्रेस की जीत होगी।
 
महापौर रामशरण यादव ने कहा  जब कांग्रेस की केन्द्र में सरकार थी।  उस समय क्रूड ऑयल की कीमत प्रति बैरियर 80 से डेढ़ सौ रुपया था। बावजूद इसके कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल को 60 से ₹70 कीमत में बेचा। आज क्रूड आयल की कीमत ₹40 है । पेट्रोल का दाम ₹80 रूपए है। इसकी मुख्य वजह विहार में चुनाव होने वाला है। सारा पैसा यहीं चुनाव में खर्च होगा।
बैलगाड़ी पर सवार होकर पहुंचे ज्ञापन देने
 
                 रतनपुर में धरना प्रदर्शन और भाषणबाजी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता धरना स्थल महामाया चौक रतनपुर से बैलगाड़ी और साइकिल से  तहसील कार्यालय पहुंचे। रतनपुर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया।
 
          इस दौरान प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष विजय केसरवानी , प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और बिलासपुर ज़िला प्रभारी चुन्नीलाल साहू समे रतनपुर के कांग्रेसी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
TAGGED: , ,
close