बोदरी में पहुंचे धरमलाल…लोगों के साथ लगाया चौपाल..चुन चुन कर बताया सरकारी योजना का नाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-भारतीय जनता पार्टी पदयात्रा के 19 वे दिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगर पंचायत बोदरी क्षेत्र का भ्रमण किया। कौशिक ने वॉर्ड 01 से गौरी गौरा पूजा के बाद यात्रा का शुभारम्भ किया। जैत ख़ाम्भ चौक में बाबा गुरुघासी दास की आराधना की। इस दौरान लोगों से संवाद भी किया। कौशिका ने यात्रा का समापन महामाया मंदिर संतरविदास नगर में लोगों को संबोधित करने का बाद किया।

                                   कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने नगर पंचायत बोदरी का भ्रमण किया। कौशिक ने वार्ड क्रमांक 10 में गौरी गौरा का पूजा पाठ किया। बाबा घासीदास को भी याद किया। लोगों से संवाद के बाद साथियों के साथ नगर पंचायत क्षेत्र का भ्रमण करते हुए धरमलाल कौशिक वॉर्ड 2 में पहुंचे। प्रताप पंजवानी के घर के पास जन संवाद किया। संत रविदास मंदिर और , महामाया मंदिर के पास, जन संवाद के पदयात्रा का
समापन किया।

                                    पदयात्रा के दौरान धरमलाल कौशिक ने लोगों को सरकारी योजनाओं को जानकारी दी। साथ ही योजनाओं का लाभ लोगों को किस तरह मिल रहा है जन संवाद के माध्यम से जानने का प्रयास किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लोगों की शिकायत सुनने के बाद बताया कि चावल,पेशन नहीं मिलने के कई कारण हो सकते हैं। इसका पता लगाएंगे। योजना का लाभ भी दिलवाएंगे।

                 कौशिक ने कहा कि आज़ादी के बाद पहली बार भाजपा सरकार ने प्रधान मंत्री आवास, शौचालय, चांवल, रसोई गैस, सुजला विधुतीकरण, स्मार्ट कॉर्ड, बेटियों को निःशुल्क शिक्षा, 108 वाहन, गर्भवती माताओ के लिए स्वास्थ्य योजना की जानकारी दी।

                                     पदयात्रा के दौरान सैय्यद सैफुद्दीत अध्यक्ष, हज कमेटी, अशौक कौशिक जिला पंचायत सदस्य, कृष्ण कुमार कौशिक जिला उपाध्यक्ष भाजपा, रुकमणी कौशिक, गोविंद यादव, ब्रजभूषण वर्मा, दिनेश पांडे कुशाल पांडेय सोमेश तिवारी,सुनील मलघानी, विपिन वर्मा, नरेंद्र कौशिक, मनोज साहू, पेगन वर्मा, मनोज ठाकुर, अश्वनी मिश्रा, मनोज वर्मा कोमल ठाकुर, फिरतु बनवारे, राजकुमार यादव, हरिराम डोंगरे, हेमेंद्र दीक्षित, अभिषेक तिवारी, सूर्यकांत तिवारी, कांता जगवानी, दुर्गा कौशिक, राधा तिवारी, नसीबा कुरैशी, सतरूपा धुरी, ललिता कौशिक, सुमन मरावी, धर्मेन्द्र वर्मा, लव श्रीवास, मनीष दुबे, सुनील वर्मा, दीपक वर्मा, मिंटू पंजवानी, पंकज सन्नडय, चंद्रमणि यादव, दीपक नव्लानी, अच्छी खासी संख्या में उपस्थित थे।

close